MCQs CTET & TEI Paper - 2
1. निम्नलिखित में से कौन - सा 'आधारभूत सहायता का एक अच्छा उदाहरण है' जिसका आशय है समस्या.समाधान को तब तक सिखाना जब तक शिक्षार्थी स्वयं न कर सके ?
(1) उसे आधा समाधान (हल) किया उदाहरण उपलब्ध करवाना
(2) उसे कहना कि जब तक वह समस्या का समाधान नहीं कर लेतीए जब तक घर नहीं जा सकती
(3) समस्या का समाधान जल्दी देने के लिए पुरस्कार देना
(4) उसे यह बताना कि वह बार.बार प्रयास द्वारा कर सकती है
Ans (4)
2. आपकी कक्षा में सीखने की विविध शैलियों वाले बच्चे हैं। उनका आकलन करने के लिए आप उन्हें
(1) विविध प्रकार के कार्य और परीक्षण देंगे
(2) परीक्षण पूरे करने के लिए एकसमान समय देंगे
(3) समान अनुदेश देंगे तथा उसके बाद बच्चों द्वारा परीक्षण में प्राप्त अंकों के अनुसार उनको नामित करेंगे
(4) कार्यों और परीक्षणों के एकसमान सेट देंगे
Ans (1)
3. आजकल बच्चों की 'गलत धारणाओं को' वैकल्पिक धारणाएँ कहने की एक प्रवृत्ति है। इसे कहा जा सकता है
(1) बच्चों की गलतियों की व्याख्या के लिए मनोहारी शब्दों का उपयोग करना
(2) बच्चों को उनकी सोच में प्रौढ़ों के समान मानना
(3) बच्चों की समझ में सूक्ष्म भेद करना और उनका अपने सीखने के प्रति निष्क्रिय रहना
(4) पहचानना कि बच्चे सोच सकते हैं और उनकी सोच प्रौढ़ों से भिन्न होती है
Ans (4)
4. निम्नलिखित में से कौन - सा एक माध्यमिक विद्यालय की कक्षा - कक्ष में शिक्षक की भूमिका का सर्वोत्तम/ उचित वर्णन करता है?
(1) चर्चाओं के अवसर उपलब्ध कराना
(2) प्रथम स्थान के लिए शिक्षार्थियों को आपस में प्रतिस्पर्धा के लिए बढ़ावा देना
(3) बहु-परिप्रेक्ष्य को निरुत्साहित करना तथा एक-आयामी परिप्रेक्ष्य पर केन्द्रीभूत होना
(4) व्याख्यान देने के लिए पावरप्वॉइण्ट प्रेजेण्टेशन का प्रयोग करना
Ans (1)
5. अभिप्रेरणा और अधिगम के बारे में निम्नलिखित में से कौन.सा एक कथन सही है ?
(1) अधिगम केवल तभी प्रभावी होता है जब शिक्षार्थियों में भीतरी प्रेरणा हो.सीखने की अन्तर्निहित इच्छा हो
(2) अधिगम केवल तभी प्रभावी होता है जब शिक्षार्थी बाहरी रूप से प्रेरित हों.बाहरी कारणों से प्रेरित हों
(3) अधिगम में प्रेरणा की कोई भूमिका नहीं होती
(4) अधिगम केवल तभी प्रभावी होता है जब शिक्षार्थी बाहरी पुरस्कारों का उपयोग करने से प्रेरित हों
Ans (1)
6. सीखने के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन.सा एक सत्य है ?
(1) सीखना कौशलों के संचय के समान है
(2) सीखने को सामाजिक क्रियाएँ सुविधा देती हैं
(3) सीखना एक निष्क्रिय ग्रहणशील प्रक्रिया है
(4) सीखना शिक्षार्थी के पूर्व ज्ञान पर आधारित नहीं है
Ans (2)
7. निम्नलिखित में से कौन.सी एक महत्वपूर्ण गतिविधि बच्चों को सीखने के लिए सक्षम बनाती है ?
(1) व्याख्यान
(2) निर्देश
(3) पुरस्कार
(4) संवाद
Ans (4)
8. विकास के बारे में निम्नलिखित में से कोन. सा एक कथन सही है ?
(1) विकास भिन्न व्यक्तियों में भिन्न गति से होता है
(2) विकास जन्म से किशोरावस्था तक बहुत तीव्र गति से होता है और उसके बाद रुक जाता है
(3) विकास जन्म से किशोरावस्था तक आगे की ओर बढ़ता है और फिर पीछे की ओर
(4) विकासात्मक परिवर्तन एक सीधी रेखा में आगे जाते हैं
Ans (1)
9. मध्य.बचपन अवधि है
(1) 2 वर्ष से 6 वर्ष
(2) 6 वर्ष से 11 वर्ष
(3) 10 वर्ष के बाद
(4) जन्म से 2 वर्ष
Ans (2)
10. 'किसी व्यक्ति को आकार देने में वातावरण के घटकों की कोई भूमिका नहीं होती, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति की वृद्धि उसकी आनुवंशिक संरचना से निर्धारित होती है।' यह कथन
(1) ठीक है, क्योंकि बहुत.से शोध यह सिद्ध करते हैं कि आनुवंशिक पदार्थ की व्यक्ति के विकास की भविष्यवाणी करता है
(2) ठीक नहीं है, क्योंकि वातावरण के घटक किसी व्यक्ति की वृद्धि और विकास में कम योगदान करते हैं
(3) ठीक नहीं है, क्योंकि बहुत.से शोध यह सिद्ध करते हैं कि विकास में वातावरण का बड़ा प्रभाव पड़ सकता है
(4) ठीक है, क्योंकि किसी व्यक्ति की आनुवंशिक संरचना बहुत प्रबल होती है
Ans (3)
For More MCQs CTET & TEI Paper - 2 - Click Here