MCQs CTET & TETs Paper - 1
1. शिक्षा के सन्दर्भ में , समाजीकरण से तात्पर्य है
(अ) सामाजिक वातावरण में अनुकुलन और समायोजन
(ब) सामाजिक मानदण्डो का सदैव अनुपालन करना
(स) अपने सामाजिक मानदण्ड बनाना
(द) समाज में बडों का सम्मान करना
उत्तर : अ
2. निम्न में से एक प्राथमिक स्तर के शिक्षक के लिए सबसे महत्वपूर्ण गुण कौन-सा है?
(अ) शिक्षण विधियों में सक्षमता और विषम का ज्ञान
(ब) उच्च मानक भाषा में पढाने की क्षमता
(स) पढाने की उत्सुकता
(द) धैर्य और लग्न
उत्तर : द
3. नर्सरी कक्षा में शुरूआत करने के लिए कौन-सी विषय-वस्तु ;जीमएमद्ध सबसे अच्छी है?
(अ) मेरा प्रिय मित्र
(ब) मेरा पडोस
(स) मेरा परिवार
(द) मेरा विद्यालय
उत्तर : स
4. पियाजे के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास के लिए किस चरण पर बच्चा ‘वस्तु -स्थायित्व’ के प्रदर्शित करता है?
(अ) संवेदी प्रेरक चरण
(ब) पूर्व -संक्रियात्मक चरण
(स) मूर्त संक्रियात्मक चरण
(द) औपचारिक संक्रियात्मक चरण
उत्तर : अ
5. सीखने की प्रक्रिया में शिक्षक की भूमिका होनी चाहिए
(अ) सुगमकर्ता की
(ब) अनुदेशनकर्ता की
(स) प्रशिक्षक की
(द) नियंन्त्रणकर्ता की
उत्तर : अ
6. निम्नलिखित में से कौन-सा सूक्ष्म गतिक कौशल का उदाहरण है?
(अ) चढना
(ब) फुदकना
(स) दौडना
(द) लिखना
उत्तर : द
7. वह शिक्षिका अपने आप कभी भी प्रश्नो के उत्तर नही देती। वह अपने विद्यार्थियों को उत्तर देने के लिए , समूह चर्चाएं और सहयोगात्मक अधिगम अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह उपागम.........के सिद्वांत पर आधारित है?
(अ) सीखने की तत्परता
(ब) सक्रिया भागीदारी
(स) अनुदेशात्मक सामग्री के उचित संगठन
(द) अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करना और भूमिका- प्रतिरूप बनाना
उत्तर : ब
8. एक बालक की मानसिक आयु 12वर्ष और शारीरिक आयु 10 वर्ष है। उसका बुद्विलब्धांक होगा
(अ) 120
(ब) 100
(स) 22
(द) 83
उत्तर : अ
9. समेकित शिक्षा इंगित करता है
(अ) सभी बच्चो के लिए एकसमान शिक्षण विधि
(ब) सामान्य बच्चों व भिन्न रूप से योग्य बच्चों के लिए एक ही स्कूल
(स) सामान्य बच्चों एंव भिन्न रूप से योग्य बच्चों के लिए पृथक् स्कूल
(द) सामान्य बच्चों एंव भिन्न रूप से योग्य बच्चों के लिए एकसमान सुविधा
उत्तर : ब
10. एक शिक्षक विद्यार्थियों में सामाजिक मूल्यों को विकसित कर सकता है?
(अ) अनुशासन की अनुभूति को विकसित कर
(ब) आदर्श रूप से बर्ताव कर
(स) महान व्यक्तियों के बारे मे बोलकर
(द) उन्हें अच्छी कहानियॉं सुनाकर
उत्तर : ब
For More MCQs CTET & TETs Paper - 1 - Click Here