MCQs CTET & TETs Paper - 1
1. कक्षा -कक्ष में जेण्डर (लिंग) विभेद
(अ) शिक्षार्थियों के निष्पादन को प्रभावित नही करता है
(ब) शिक्षार्थियों के ह्रासोन्मुख प्रयासो अथवा निष्पादन का कारण बन सकता है
(स) पुरूष शिक्षार्थियों के वृद्वि -उन्मुख प्रयासों अथवा निष्पादन का कारण बन सकता है
(द) महिला शिक्षकों की अपेक्षा पुरूष शिक्षकों के द्वारा अधिक किया जाता है
उत्तर : ब
2. निम्न में से कौन-सा सीखने की शैली का एक उदाहरण है ?
(अ) चाक्षुष
(ब) स्ग्रहण
(स) तथ्यात्मक
(द) स्पर्श - सम्बंन्धी
उत्तर : अ
3. एक शिक्षक कक्षा के कार्य को एकत्र करता है और उन्हें पढता है उसके बाद योजना बनाता है और अपने अगले पाठ को शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समायोजित करता है। वह .........कर रहा/रही है।
(अ) सीखने का आकलन
(ब) सीखने के रूप में आकलन
(स) सीखने के लिए आकलन
(द) सीखने के समय आकलन
उत्तर : स
4. वे शिक्षक जो विद्यालय आधारित आकलन के अन्तर्गत कार्य करते है
(अ) उन पर अधिक कार्य का बोझ रहता है क्योंकि उन्हें सोमवार की परीक्षा सहित अकसर परीक्षा लेनी पडती है
(ब) उन्हें प्रत्येक शिक्षार्थी को प्रत्येक विषय में परियोजना कार्य देना पडता है
(स) शिक्षार्थियों के मूल्यों और अभिवृत्तियों का आकलन करने के लिए रोजाना उनका सूक्ष्म अवलोकन करते है
(द) व्यवस्था के लिए स्वामित्व की भावना रखते है
उत्तर : द
5. ‘ग्रेड अंको से कैसे अलग है?’ यह प्रश्न निम्न में से किस प्रकार के प्रश्नों से सम्बंन्ध रखता है?
(अ) अपसारी
(ब) विश्लेषणात्मक
(स) मुक्त - अन्त
(द) समस्या - समाधान
उत्तर : ब
6. छात्राएॅं
(अ) गणित के सवाल अच्छे से सीखती है लेकिन उन्हें तब कठिनाई आती है जब उनसे उनके तर्क के बारे मे पूछा जाता है
(ब) अपनी आयु के लडको की तरह गणित में अच्छी है
(स) अपनी आयु के लडको की तुलना में स्थानिक अवधारणाओं में क्रम कुशलतापूर्ण निष्पादन करती है
(द) भाषिक और संगीत सम्ंबन्धी अधिक क्षमताएॅं रखती है
उत्तर : ब
7. शब्दों में अक्षरों के क्रम को पढने में कठिनाई का अनुभव करना और अकसर चाक्षुष स्मृति का ह्रास ........से सम्बन्धित है।
(अ) डिस्लेक्सिया
(ब) डिस्केल्कुलिया
(स) डिस्ग्राफिया
(द) डिस्प्राक्सिया
उत्तर : अ
8. ‘सभी के लिए विद्यालयों में सभी की शिक्षा ’ निम्नलिखित में से किसके लिए प्रचार वाक्य हो सकता है ?
(अ) संसक्तिशील शिक्षा
(ब) समावेशी शिक्षा
(स) सहयोगात्मक शिक्षा
(द) पृथक् शिक्षा
उत्तर : ब
9. प्रवाहपूर्णता, व्याख्या, मौलिकता और लचीलापन .........के साथ सम्बन्धित तत्व है।
(अ) प्रतिभा
(ब) गुण
(स) अपसारी चिन्तन
(द) त्वरण
उत्तर : अ
10. प्रतिभाशाली शिक्षार्थियों को ........से जुडे प्रश्नों पर अधिक समय देने के लिए कहा जा सकता है।
(अ) स्मरण
(ब) समझ
(स) सर्जन
(द) विश्लेषण
उत्तर : स
For More MCQs CTET & TETs Paper - 1 - Click Here