MCQs CTET & TETs Paper - 2

1. आपकी कक्षा में कुछ बच्चे हैं जो गलतियाँ करते हैं। इस परिस्थिति का आपके विश्लेषण के अनुसार इनमें से कौनसा कथन सर्वाधिक उपयुक्त है?
(1) बच्चों का बुद्धि स्तर निम्न है।
(2) बच्चों ने अभी तक संकल्पनात्मक स्पष्टता प्राप्त नहीं की है तथा आपको अपनी शिक्षण विधि पर चिन्तन करने की आवश्यकता है।
(3) बच्चों की अध्ययन में रूचि नहीं है और वे अनुशासनहीनता उत्पन्न करना चाहते हैं।
(4) बच्चों को आपकी कक्षा में प्रोन्नत नहीं करना चाहिए था।
Ans (2)
 
2.  कक्षा परीक्षणों में अच्छा प्रदर्शन करने में एक बच्चे की असफलता हमें इस विश्वास की तरफ ले जाती है कि 
(1) आकलन वस्तुनिष्ठ है तथा असफलताओं को स्पष्ट रूप से पहचानने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।
(2) बच्चे कुछ निश्चित सक्षमताओं और कमियों के साथ पैदा होते हैं। 
(3) पाठ्यक्रम, शिक्षण-पद्धति तथा आकलन प्रक्रियाओं पर विचार करने की आवश्यकता है।
(4) कुछ बच्चों को अनुत्तीर्ण होना ही है, चाहे व्यवस्था उन पर कितना भी अधिक प्रयास करे। 
Ans (3)
 
3.  एक अध्यापिका यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उसके विद्यार्थी आंतरिक रूप से प्रेरित हैं। इस संदर्भ में वह करेगी
(1) सभी बच्चों के लिए उपब्धि के एकसमान मानकों को उल्लिखित करना।
(2) इस प्रकार की अधिगम गतिविधियों की योजना बनाना जो अभिसारी चिन्तन को प्रोत्साहन देती है।
(3) अंतिम परिणाम पर ध्यान देने के बजाय व्यक्तिगत रूप से बच्चों की अधिगम की प्रक्रियाओं पर ध्यान देना।
(4) वस्तु रूप में पुरस्कार प्रस्तुत करना।
Ans (3)
 
4. निम्नलिखित में से कौनसा कथन सबसे बेहतर ढंग से वर्णन करता है कि कक्षा में बच्चों को प्रश्न पूछने के लिए क्यों प्रोत्साहित करना चाहिए?
(1) प्रश्न बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ाते हैं।
(2) जिन चीजों के बारे में बच्चे नहीं जानते हैं उनके बारे मे विचार करवाकर उन्हें यह महसूस करवाया जा सकता है कि उनमें बुद्धि की कमी है।
(3) प्रश्न अन्योन्यक्रिया के द्वारा अधिगम को आगे बढ़ाते हैं।
(4) बच्चां को अपने भाषा कौशलां के अभ्यास की आवश्यकता होती है।
Ans (3)

5. इनमें से कौनसी अधिगम अशक्तता वाले बच्चे की एक विशेषता है?
(1) 50 से नीचे की बुद्धिलब्धि
(2) धाराप्रवाह रूप में पढ़ने तथा शब्दों पर पलटकर जाने में कठिनाई
(3) अन्य बच्चों को धमकाना तथा आक्रामक कार्यों में लगे रहना।
(4) एक ही प्रकार की गत्यात्मक क्रिया को बार-बार दोहराना
Ans (2)
 
6.  निम्नलिखित में से कौनसी आकलन पद्धति विद्यार्थियों की सर्वोत्तम क्षमता को पोषित करेगी?
(1) जब विद्यार्थियों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से किए गए परीक्षण के रूप में तथ्यों को दोहराने की आवश्यकता होती है।
(2) जब परीक्षा के अंकों और विद्यार्थी की योग्यता के बीच सकारात्मक सह-संबंध पर बल दिया जाताहै।
(3) जब संकल्पनात्मक परिवर्तन तथा विद्यार्थियों के वैकल्पिक समाधानों को आकलन की विभिन्न विधियों के द्वारा आकलित किया जाता है।
(4) जब कक्षा में विद्यार्थी के द्वारा प्राप्त किए गए अंक और स्थान सफलता का एकमात्र निर्धारक होते हैं।
Ans (3)
 
7.  वाइगोत्स्की के अनुसार, समीपस्थ विकास का क्षेत्र है
(1) अध्यापिका के द्वारा दिए गए सहयोग की सीमा निर्धारित करना।
(2) बच्ची अपने-आप क्या कर सकती है जिसका आकलन नहीं किया जा सकता है।
(3) बच्चे के द्वारा स्वतंत्र रूप से किए जा सकने वाले तथा सहायता के साथ करने वाले कार्य के बीच अंतर
(4) बच्चे को अपना सामर्थ्य प्राप्त करने के लिए उपलब्ध कराए गए सहयोग की मात्रा एवं प्रकृति
Ans (3)
 
8.  नियाजे के सिद्धान्त के अनुसार, बच्चे निम्न में से किसके द्वारा सीखते हैं?
(1) सही प्रकार से ध्यान लगाकर जानकारी को याद करना।
(2) उपयुक्त पुरस्कार दिए जाने पर अपने व्यवहार में परिवर्तन करना।
(3) समाज के अधिक योग्य सदस्यों के द्वारा उपलब्ध कराए गए सहारे के आधार पर
(4) अनुकूलन की प्रक्रियाएँ
Ans (4)
 
9.  पियाजे अनुमोदन करते हैं कि पूर्व-संक्रियात्मक बच्चे याद रखने में असमर्थ होते हैं। निम्नलिखित कारकों में से किसको उन्होंने इस असमर्थता के लिए जिम्मेदार ठहराया है? 
(1) परिकल्पित-निगमनात्मक तार्किकता की अयोग्यता
(2) उच्च स्तर की अमूर्त तार्किकता की कमी
(3) व्यक्तिगत कल्पित कथा
(4) विचार की अनुत्क्रमणीयता (पलट न सके)
Ans (4)
 
10.  समाजीकरण एक प्रक्रिया है
(1) मूल्यों, विश्वासों तथा अपेक्षाओं को अर्जित करने की
(2) मित्रों के साथ सामाजिक बनने की
(3) घुलने-मिलने तथा समायोजन की
(4) एक समाज की संस्कृति को आलोचना करना सीखने की
Ans (1)
For More MCQs CTET & TETs Paper - 2 - Click Here