Question Paper CTET & TETs Paper - II

1. इनमें से कौन - सा शब्द स्त्रीलिंग नहीं है ?
(a) लिपि           
(b) पढ़ाई
(c) समझ     
(d) संघर्ष 
Ans (d)
 
2. इनमें से कौन - सा शब्द कारक परसर्ग के साथ प्रयुक्त होने पर ही बहुवचन में रूप बदलता है ?
(a) बालक       
(b) पुस्तक
(c) दीवार       
(d) दाल
Ans (c)
 
3. "तुमने पढ़ाई की होती तो ऐसे दिन नहीं देखने पड़ते हैं।" वह  वाक्य किस प्रकार का है ?
(a) सामान्य भूत 
(b) हेतुहेतुमद्भूत
(c) अपूर्ण भूत     
(d) आसन्न भूत 
Ans (b)
 
4. इनमें से वह शब्द बताइए जिसका वचन अथवा लिंग किसी  भी परिस्थिति में नहीं बदलता
(a) आलसी   
(b) पानी
(c) दिन   
(d) लिपि
Ans (b)
 
5. इनमें से पुलिंलग शब्द बताइए
(a) उम्मीद   
(b) आशा
(c) बचपन
(d) बेकारी 
Ans (c)
 
6. 'आपका जीवन मंगलमय हो।'.यह वाक्य किस प्रकार का है ?
(a)  इचछावाचक           
(b) सन्देहवाचक
(c) विधान (निश्चय) वाचक   
(d) संकेतवाचक
Ans (a)
 
7.  'मेरा बड़ा भाई निशान्त जासूसी पुस्तकें अधिक पढ़ता है।'.इस वाक्य में उद्देश्य का विस्तार है
(a) निशान्त               
(b) जासूसी
(c) मेरा बड़ा भाई     
(d) पुस्तकें 
Ans (c)
 
8. अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन - सा भेद इनमें से नहीं है
(a) विस्मयबोधक     
(b) विधानार्थक
(c) मिश्र               
(d) प्रश्नात्मक 
Ans (c)
 
9.  'पाखण्डी व्यक्ति' के लिए उपयुक्त मुहावरा है
(a) बछिया के ताऊ 
(b) बगुला भगत
(c) पैतरेबाज   
(d) माई का लाल
Ans (b)
 
10.  'जमात में करामात' का अर्थ है 
(a) जमात में रहने वाले लोग खुराफात करते हैं 
(b) जमात में रहकर लोग गड़बड़ियाँ करते हैं
(c) साथ रहने से कुछ - न - कुछ गड़बड़ होती है 
(d) एकता में शक्ति होती है
Ans (d)
For More Question Paper CTET & TETs Paper - II - Click Here