Question Paper Teacher Eligibility test
1. "वर्णों" में "जातियाँ" क्यों उत्पन्न हुईं, जो भारतीय समाज को संगठित करने का आधार बन गई ?
(a) वर्ण-व्यवस्था के विरुद्ध प्रबल विरोध था जिससे जातियों का विकास हुआ
(b) लोगों की सामाजिक व आर्थिक आवश्यकताओं में नियमित विस्तार के कारण, नये कौशलों से संपन्न लोगों की जरूरत थी
(c) आदिवासी लोगों को वर्ण-व्यवस्था में एकीकृत करने में समस्या थी
(d) जाति और वर्ण समान हैं
Ans (b)
2. ऐतिहासिक स्थल वह है, जहाँ -
(a) इतिहास प्रिय लोग जुटते हैं
(b) इतिहासकार इतिहास लिखते हैं
(c) अतीत के स्मृति शेष/अवशेष मिलते हैं
(d) उत्खनन के क्रियाकलाप होते हैं
Ans (c)
3. "कॉमन एरा" क्या है ?
(a) ऐतिहासिक घटनाओं का अध्ययन कराने का नया ’एरा’
(b) क्रिश्चियन ’एरा’ जो अब दुनिया के अधिकांश हिस्सों में स्वीकृत है
(c) आदेश जारी करने के लिए सरकार द्वारा स्वीकृत भारतीय ’एरा’
(d) हिन्दू ’एरा’ और इस्लामिक ’एरा’ के सम्मिश्रण से एक नया ’एरा’
Ans (b)
4. जब सरकार का ऐसी रीतियों (रिवाजों) से सामना होता है जो कानून की दृष्टि से भिन्न होती हैं, तो इन्हें ’ व्यावहारिक कानून’ के अन्तर्गत रखा जाता है। यहाँ ’रिवाज’ की परिभाषा है
(a) ऐसे रीति (रिवाज) जो ’ चिरकाल’ से चलन में हैं
(b) ऐसी परिपाटी (परंपरा) जिस पर सामाजिक मतैक्यता हो
(c) ऐसा विचार जो खाप द्वारा समर्थित है
(d) ऐसी प्रथा जो मानव इतिहास का एक हिस्सा है
Ans (a)
5. 1857 की क्रान्ति को सिपाही विद्रोह तथा भारत का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष भी कहा जाता है। समान घटनाक्रम के पीछे अलग नाम होने के क्या कारण हैं ?
(a) इस घटना के मुख्य कारकों को चिन्हित करना
(b) भारतीय लोगों में उपनिवेश विरोधी भावना की माप करना
(c) विभिन्न परिणामों को समझना
(d) अपने द्वारा दिए गए नामों का प्रचार करवाना
Ans (a)
6. जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री का कार्यभार किसने संभाला ?
(a) गुलजारी लाल नन्दा
(b) मोरारजी देसाई
(c) लाल बहादुर शास्त्री
(d) इन्दिरा गांधी
Ans (a)
7. गुलाम वंश बना था ?
(a) एक परिवार जिसने दासता से मुक्ति पा ली थी
(b) कुछ असम्बन्धित परिवार जिनके संस्थापक दास सैनिक के रूप में राजा के लिए सेवा देते थे
(c) भारतीय शासकों के दास
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans (b)
8. बुलन्द दरवाजा बनवाया गया था ?
(a) आगरा में गद्दी की स्थापना के उपलक्ष्य में
(b) गुजरात विजय के उपलक्ष्य में
(c) चिश्ती संत के सम्मान में
(d) उपरोक्त सभी
Ans (b)
9. अकबर का प्रशासक कौन था ?
(a) हुमायूँ
(b) बाबर
(c) बैरम खां
(d) सलीम
Ans (c)
10. गेटवे ऑफ इण्डिया, इण्डिया गेट तथा तीन मूर्ति की स्थापना हुई थी
(a) क्रमशः जार्ज पंचम के स्वागत में, भारतीय सेना की युद्ध शहादतों के सम्मान में, प्रथम विश्वयुद्ध में मारे गये लोगों की याद में
(b) क्रमशः आंग्ल राजा के स्वागत में, आंग्ल वायसराय के स्वागत में, प्रिंस ऑफ वेल्स के स्वागत में
(c) क्रमशः आंग्ल महारानी विक्टोरियो के सम्मान में, प्रथम विश्वयुद्ध की विजय के अवसर पर, द्वितीय विश्वयुद्ध में मारे गये लोगों की याद में
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं