Question with Answer CAPF

1. निम्नलिखित में से कौन-सी एक पौधाघर गैस नहीं है?
(a) मेथेन
(b) ओजोन
(c) क्लोरोफ्लोरोकार्बन
(d) सल्फर डाईआक्साइड
Ans (d)
 
2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक लवण जल में कठोरता का कारण है?
(a) कैल्शियम बाइकार्बोनेट
(b) कैल्शियम कार्बोनेट
(c) सोडियम सल्फेट
(d) पोटैशियम क्लोराइड
Ans (a)
3. गुप्तकाल से गंगा और यमुना नदियों की प्रसिद्ध मृणमूर्तियाँ कहाँ पाई गई हैं?
(a) अहिच्छत्र
(b) कौशाम्बी
(c) राजघाट
(d) भितरगॉंव
Ans (d)
4. जब एक लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के घोल में डुबोया जाता है, तो लोहे की कील का रंग हल्का भूरा हो जाता है और कुछ समय बाद कॉपर सल्फेट के घोल का नीला रंग फीका पड़ जाता है। यह अभिक्रिया किसका उदाहरण है?
(a) रासायनिक संघटन
(b) रासायनिक अपघटन
(c) रासायनिक विस्थापन
(d) रासायनिक द्विविस्थापन
Ans (c)
5. अभी हाल में, जेनेवा में यूरोपियन लेबोरेटरी में एक ऐसे मूल कण के प्रयोगात्मक प्रेक्षण का दावा किया गया है, जो शून्य में प्रकाश की चाल की अपेक्षा अधिक चाल से चलता है। उस कण का नाम क्या है?
(a) इलेक्ट्रॉन
(b) पॉजिट्रॉन
(c) न्यूट्रॉन
(d) न्यूट्रिनो
Ans (d)
6. मानव अधिकारों पर विश्व सम्मेलन, जिसमें अधिकारों की सार्वभौमिकता की अभिपुष्टि हुई और महत्वाकांक्षी कार्ययोजना का प्रवर्तन हुआ, कहाँ आयोजित हुआ?
(a) विएना (1993)
(b) जेनेवा (1996)
(c) न्यूयॉर्क (2000)
(d) बर्लिन (2002)
Ans (a)
 
7. राज्य पुनर्गठन अधिनियम के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?
(a) अधिनियम का सम्बन्ध राज्यों की सीमाओं का फिर से रेखांकन करने की समस्या से था।
(b) यह वर्ष 1956 में पारित हुआ था।
(c) इसने चौदह राज्यों और छः संघ राज्य क्षेत्रों का सृजन किया।
(d) राज्य की सीमाएँ प्रशासनिक सुविधा के लिए खींची गई। 
Ans (d)
8. जापान की सरकार द्वारा इनमें से किसे वर्ष 2012 का प्रतिष्ठित फुकुओका पुरस्कार प्रदान करने के लिए चुना गया था?
(a) वन्दना शिवा
(b) आमिर खान
(c) अरुन्धती रॉय
(d) मेधा पाटकर
Ans (a)
 
9. एक बड़े नीतिपरक निर्णय में केन्द्र सरकार ने हाल ही में योग्यता प्राप्त विदेशी निवेशकों (QFIs) को भारतीय इक्विटी बाजार में प्रत्यक्ष निवेश करने की अनुमति देने का निर्णय किया है। भारत ने किसके द्वारा किए गए सौदे के बाद, योग्यता-प्राप्त ढ़ाँचा निवेशक मार्ग से + 5 मिलियन मूल्य का अपना पहला निवेश प्राप्त किया?
(a) यूनिट ट्रस्ट ऑफ इण्डिया
(b) कोटक महिन्द्रा बैंक 
(c) टाटा कन्सल्टेन्सी सर्विसेज
(d) रिलायन्स एनर्जी
Ans (b)
10. ऐस्टर-सदृश बेल्ट कहाँ स्थित है?
(a) मंगल और बृहस्पति के बीच
(b) पृथ्वी और मंगल के बीच
(c) बृहस्पति और शनि के बीच
(d) शुक्र और पृथ्वी के बीच  
Ans (a)
For More Question with Answer CAPF - Click Here