Question with Answer CTET & TETs Paper - 1

1. बच्चो में ज्ञान की रचना करने और अर्थ का निर्माण करने की क्षमता होती है। इस परिप्रेक्ष्य में एक शिक्षक की भूमिका है 
(अ) सम्प्रेषक और व्याख्यता की 
(ब) सुगमकर्ता की
(स) निर्देशक की
(द) तालमेल बैठाने के लिए
उत्तर : ब 
2. इनमें से कौन-सी विशेषता प्रतिभाशाली बच्चो की नही है?
(अ) उच्च आत्म क्षमता
(ब) निम्न औसतीय मानसिक प्रक्रियांएॅ
(स) अन्तर्दृष्टिपूर्वक समस्याअें का समाधान करना
(द) उच्चतर श्रेणी की मानसिक प्रक्रियाएॅं
उत्तर : ब 
3. कोहल्बर्ग के सिद्वांत के पूर्व-परम्परागत स्तर के अनुसार, कोई नैतिक निर्णय लेते समय एक व्यक्ति निम्नलिखित में से किस तरफ प्रवृत हेगा?
(अ) व्यक्तिगत आवश्यकताएॅं तथा इच्छाएॅं
(ब) व्यक्तिगत मूल्य
(स) परिवारिक अपेक्षाएॅं
(द) अन्तर्निहित सम्भावित दण्ड
उत्तर : द 
4.  अध्यापक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसकी कक्षा के सभी शिक्षार्थी अपने आपको स्वीकृत और सम्मानित समझे। इसके लिए शिक्षक को चाहिए कि वह
(अ) वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों की तिरस्कार करे ताकि वे अनुभव करे कि उन्हें अधिक कठोर परिश्रम करना है
(ब) उन शिक्षार्थियों का पता लगाए जो अच्छी अंग्रेजी बोल सकते हो और सम्पन्न घरो से हो तथा उन्हें आदर्श के रूप में प्रस्तुत करे
(स) अपने शिक्षार्थियां की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की जानकारी प्राप्त करे और कक्षा में विविध मतो के प्रोत्साहित करे
(द) कडे नियम बनाए और जो बच्चे उनके पालन न करे उन्हें दण्ड दे
उत्तर : स 
5. निम्नलिखित में से कौन-सा बाल विकास का एक सिद्वांत नही है?
(अ) विकास के सभी क्षेत्र महत्वपूर्ण है
(ब) सभी विकास परिपक्वन तथा अनुभव की अन्तःक्रिया का परिणाम होते है
(स) सभी विकास तथा अधिगम एकसमान गति से आगे बढते है
(द) सभी विकास एक क्रम का पालन करते है
उत्तर : स 
6. निम्नलिखित में से कौन-सा आकलन करने का सर्वाधिक उपयुक्त तरीका है?
(अ) आकलन शिक्षण-अधिगम में अन्तर्निहित प्रक्रिया है
(ब) आकलन एक शैक्षणिक सत्र में दे बार करना चाहिए शुरू में और अन्त में 
(स) आकलन शिक्षक के द्वारा नही बल्कि किसी बाह्रा एंजेसी के द्वारा कराना चाहिए
(द) आकलन सत्र की समाप्ति पर करना चाहिए
उत्तर : अ 
7. निम्नलिखित में से कौन-सा सृजनात्मकता से सम्बधित है?
(अ) अभिसारी चिन्तन
(ब) सांवेगिक चिन्तन
(स) अंहवादी चिन्तन
(द) अपसारी चिन्तन
उत्तर : द 
8. बच्चों के बारे में निम्नलिखित कथनो में से किस कथन से वाइगोत्स्की सहमत होते है?
(अ) बच्चे तब सीखते है जब उनके लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए जाएॅ।
(ब) बच्चो के चिन्तन को तब समझा जा सकता है जब प्रयोगशाला में पशुओं पर प्रयोग किए जाएॅ
(स) बच्चे जन्म से शैतान होते है और उन्हें दण्ड देकर नियन्त्रित किया जाना चाहिए
(द) बच्चे समवयस्को और वयस्को के साथ सामाजिक अन्तःक्रियाओं के माध्यम से सीखते है
उत्तर : द 
9. बच्चे 
(अ) चिन्तन मे वयस्को की भांति ही होतेहै और ज्यों -ज्यों वे बडे होते है उनके चिन्तन में गुणात्मक वृद्वि होती है
(ब) खाली बर्तन के समान होते है जिसमे बडो के द्वारा दिया गया ज्ञान भरा जाता है
(स) निष्क्रिय जीव होते है जो प्रदत सूचना को ज्यों-की-त्यों प्रतिलिपि के रूप में प्रस्तुत कर देते है
(द) जिज्ञासु प्राणी होते ंहै जो अपने चारो ओर के जगत को खोजने के लिए अपने ही तर्को और क्षमताओं का उपयोग करते है
उत्तर : द 
10. बच्चों की त्रुटियो के बारे मे निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) बच्चो की त्रुटियॉ उनके सीखने की प्रक्रिया का  अंग है
(ब) बच्चे तब त्रुटियॉ करते है जब शिक्षक सौम्य हो और उन्हे त्रुटियॉ करने पर दण्ड न देता हो
(स) बच्चों की त्रुटियॉं शिक्षक के लिए महत्वहीन है अौंर उसे चाहिए कि उन्हें काट दे और उन पर अधिक ध्यान न दे
(द) असावधानी के कारण बच्चे त्रुटियॉं करते है
उत्तर : अ 
For More Question with Answer CTET & TETs Paper - 1 - Click Here