Question with Answer General Hindi
1. किस क्रम में पश्च स्वर है ?
(1) ई
(2) उ
(3) ए
(4) ऐ
Ans (2)
2. अपभ्रंश के आठ स्वरों के पश्चात् हिन्दी में किन दो नये स्वरों का विकास हुआ है ?
(1) उ, ए
(2) ई, ऐ
(3) ऊ, औ
(4) ऐ, औ
Ans (4)
3. उच्चारण स्थान की दृष्टि से इनमें से कौन - सा व्यंजन तालव्य है ?
(1) त
(2) प
(3) ज
(4) व
Ans (3)
4. स्वर तंत्रियों में कंपन के आधार पर हिन्दी वर्णमाला में व्यजनों के दो वर्ग बनते हैं -
(1) अल्पप्राण महाप्राण
(2) स्पर्श, अन्तस्थ
(3) अघोष, सघोष
(4) ऊष्म, स्पर्श
Ans (3)
5. छि: छि! तुम्हारे हाथ कितने गंदे हैं। वाक्य है -
(1) निषेधात्मक
(2) विस्मयादि बोधक
(3) कतृवाच्य
(4) भाववाच्य
Ans (3)
6. "जानने की इच्छा रखने वाला" वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है -
(1) ज्ञानप्रिय
(2) ज्ञानी
(3) ज्ञानेच्छुक
(4) जिज्ञासु
Ans (4)
7. "कीर्ति" शब्द का सही अर्थ है -
(1) यश
(2) रचना
(3) कीर्तन
(4) निपुण
Ans (1)
8. सकर्मक क्रिया के लिए सही क्रमांक बताइए -
(1) पानी में रस्सी ऐंठती है
(2) बालक शाम को खेलते हैं
(3) नौकर रस्सी ऐंठ रहा है
(4) बच्चा पार्क में दौड़ रहा है
Ans (3)
9. 'अर्चना' शब्द का सही अर्थ है -
(1) अन्तर्मन से आराधना
(2) बाह्य उपकरणों से सम्मान
(3) सविधि - भाव प्रधान सत्कार
(4) मत विशेष के अनुसार धर्माचार
Ans (3)
10. किस क्रमांक में अघोष व्यंजन है
(1) प, फ
(2) म, ब
(3) भ, म
(4) ग, घ
Ans (1)
For More Question with Answer General Hindi - Click Here