Question with Answer General Hindi
1. "बच्चे खेल रहे थे" इस वाक्य में है -
(1) नित्यता बोधक पक्ष
(2) प्रगति बोधक पक्ष
(3) पूर्णता: बोधक पक्ष
(4) सातत्य बोधक पक्ष
Ans (4)
2. भाववाच्य वाला वाक्य इनमें से कौनसा है ?
(1) मालती खाना खाती है।
(2) रमेश खाना खा सकता है।
(3) हिमेश से दौड़ा नहीं जाता।
(4) रक्षा दौड़ नहीं सकती
Ans (3)
3. हिन्दी में वचन होते हैं -
(1) एक
(2) दो
(3) तीन
(4) अनगिनत
Ans (2)
4. "आगरा" का बहुवचन होता है -
(1) आगरें
(2) आगरों
(3) आगरा
(4) बहुवचन नहीं होगा
Ans (4)
5. "कवि" का स्त्रीलिंग रूप होगा -
(1) कवीयित्री
(2) कवि
(3) कवयित्री
(4) कवियत्री
Ans (3)
6. निम्नलिखित में से किस वाक्य में सम्प्रदान कारक है ?
(1) मेरा घर स्टेशन से बहुत दूर है
(2) राम घर पर सो रहा है
(3) राजा ने निर्धनों को कम्बल दिए
(4) निसार खेलता है
Ans (3)
7. "को" और "के" के लिए कारक के चिह्न है -
(1) सम्प्रदान कारक
(2) अपादान कारक
(3) करण कारक
(4) सम्बोधन कारक
Ans (1)
8. "बहुवचन" कहते हैं .
(1) शब्द के जिस रूप से बहु का बोध हो।
(2) शब्द के जिस रूप से वस्तु या प्राणियों की संख्या का बोध हो।
(3) शब्द के जिस रूप से किसी की जाति का बोध हो।
(4) शब्द के जिस रूप से एक से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं आदि का बोध हो
Ans (4)
9. कौन एकवचन है ?
(1) अच्छे लेखक
(2) कौनसी कृतियाँ
(3) अपनी मातृभाषा
(4) अन्य देशों
Ans (3)
10. कौनसा शब्द पुल्लिंग नहीं है ?
(1) व्यक्ति
(2) भाषा
(3) उपकरण
(4) लेखक
Ans (2)
For More Question with Answer General Hindi - Click Here