Question with Answer IAS Pre.
1. निम्नलिखित उद्देश्यों में से कौन - सा एक भारत के संविधान की उद्देशिका में सन्निविष्ट नहीं है ?
(1) विचार की स्वतंत्रता
(2) आर्थिक स्वतंत्रता
(3) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
(4) विश्वास की स्वतंत्रता
उत्तर (4)
2. लोकतन्त्र का उत्कृष्ट गुण यह है कि वह क्रियाशील बनाता है
(1) साधारण पुरुषों और महिलाओं की बुद्धि और चरित्र को
(2) कार्यपालक नेतृत्व को सशक्त बनाने वाली पद्धतियों को
(3) गतिशीलता और दूरदर्शिता से युक्त एक बेहतर व्यक्ति को
(4) समर्पित दलीय कार्यकर्ताओं के एक समूह को
उत्तर (2)
3. एकीकृत भुगतान अन्तरापृष्ड़ख (यूनिफाइड पेमेण्ट्स इण्टरफेस य यूपीआई)' को कार्यान्वित करने से निम्नलिखित में से किसके होने की सर्वाधिक सम्भाव्यता है ?
(1) ऑनलाइन भुगतानों के लिए मोबाइल वालेट आवश्यक नहीं होंगे।
(2) लगभग दो दशकों में पूरी तरह भौतिक मुद्रा का स्थान डिजिटल मुद्रा ले लेगी।
(3) एफडीआई अन्तर्वाह में भारी वृद्धि होगी।
(4) निर्धन व्यक्तियों को उपदानों (सब्सिडीज) का प्रत्यक्ष अन्तरण (डायरेक्ट ट्रांसफर) बहुत प्रभावकारी हो जाएगा।
उत्तर (1)
4. कभी - कभी समाचारों में 'इवेण्ट होराइजन', 'सिंगुलैरिटी', 'स्ट्रिंग थ्योरी, और 'स्टैण्डर्ड मॉडल' जैसे शब्द, किस संदर्भ में आते हैं?
(1) ब्रह्माण्ड का प्रेक्षण और बोध
(2) सूर्य और चन्द्र ग्रहणों का अध्ययन
(3) पृथ्वी की कक्षा में उपग्रहों का स्थापन
(4) पृथ्वी पर जीवित जीवों की उत्पत्ति और क्रमविकास
उत्तर (1)
5. संसदीय स्वरुप के शासन का प्रमुख लाभ यह है कि
(1) कार्यपालिका और विधानमण्डल दोनों स्वतंत्र रुप से कार्य करते हैं
(2) यह नीति की निरन्तरता प्रदान करता है और यह अधिक दक्ष हैं
(3) कार्यपालिका, विधानमण्डल के प्रति उत्तरदायी बनी रहती है
(4) सरकार के अध्यक्ष को निर्वाचन के बिना नहीं बदला जा सकता
उत्तर (3)
6. भारत के संदर्भ मेंए निम्नलिखित में से कौन - सा अधिकार और कर्तव्यों के बीच सही सम्बन्ध हैं ?
(1) अधिकार कर्तव्यों के साथ सह - सम्बन्धित है।
(2) अधिकार व्यक्तिगत है अतः समाज और कर्तव्यों से स्वतंत्र है।
(3) नागरिक के व्यक्तित्व के विकास के लिए अधिकारए न कि कर्तव्यए महत्वपूर्ण है।
(4) राज्य के स्थायित्व के लिए कर्तव्यए न कि अधिकार, महत्वपूर्ण है।
उत्तर (1)
7. भारत के संविधान के निर्माताओं का मत निम्नलिखित में से किसमें प्रतिबिम्बित होता है ?
(1) उद्देशिका
(2) मूल अधिकार
(3) राज्य की नीति के निदेशक तत्व
(4) मूल कर्तव्य
उत्तर (1)
8. यदि आप कोहिमा से कोट्टयम की मात्रा सड़क मार्ग से करते हैं, तो आपको मूल स्थान और गन्तव्य स्थान को मिलाकर भारत के अन्दर कम - से - कम कितने राज्यों में से होकर गुजरना होगा ?
(1) 6
(2) 7
(3) 8
(4) 9
उत्तर (2)
9. पारिस्थितिक दृष्टिकोण से, पूर्वी घाटों और पश्चिम घाटों के बीच एक अच्छा सम्पर्क होने के रुप में निम्नलिखित में से किसका महत्व अधिक है ?
(1) सत्यामंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र (सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व)
(2) नल्लानला वन
(3) नागरहोले राष्ट्रीय उद्यान
(4) शेषाचलम जीवमण्डल आरक्षित क्षेत्र (शेषाचलम बायोस्फेयर रिजर्व)
उत्तर (1)
10. समाज में समानता के होने का एक निहितार्थ यह है कि उसमें
(1) विशेषाधिकारों का अभाव है
(2) अवरोधों का अभाव है
(3) प्रतिस्पर्धा का अभाव है
(4) विचारधारा का अभाव है
उत्तर (1)
For More Question with Answer IAS Pre. - Click Here