Question with Answer IAS Pre.
1. स्थानीय स्वशासन की सर्वोत्तम व्याख्या की जा सकती है कि यह एक प्रयोग है
(1) संघवाद का
(2) लोकतान्त्रिक विकेन्द्रीकरण का
(3) प्रशासकीय प्रत्यायोजन का
(4) प्रत्यक्ष लोकतन्त्र का
उत्तर (2)
2. समाचारों में आने वाला 'डिजिटल एकल बाजार कार्यनीति (डिजिटल सिंगल मार्केट स्ट्रेटेजी)' पद किसे निर्दिष्ट करता है ?
(1) आसियान को
(2) ब्रिक्स को
(3) ईयू को
(4) जी 20 को
उत्तर (3)
3. भारत में एक ऐसा स्थान हैए जहाँ यदि आप समुद्र किनारे खड़े होकर समुद्र का अवलोकन करें, तो आप पाएँगे कि दिन में दो बार समुद्र जल तटीय रेखा से कुछ किलोमीटर पीछे की ओर चला जाता है और फिर तटण्पर वापस आता है, और जब जल पीछे हटा होता है, तब आप वास्तव में समुद्र तल पर चल सकते हैं। यह अनुठी घटता कहाँ देखी जाती है ?
(1) भावनगर में
(2) भीमुनिपटनम में
(3) चाँदीपुर में
(4) नागपट्टिनम में
उत्तर (3)
4. कायिक कोशिका न्यूक्लीय अन्तरण प्रौद्योगिकी (सोमैटिक सेल न्यूक्लियर ट्रांसफर टेक्नोलॉजी) का अनुप्रयोग क्या है ?
(1) जैव - डिम्भनाशी का उत्पादन
(2) जैव - निम्नीकरणीय प्लास्टिक का निर्माण
(3) जन्तुओं की जननीय क्लोनिंग
(4) रोग मुक्त जीवों का उत्पादन
उत्तर (3)
5. 'M - STRIPES' शब्द कभी - कभी समाचारों में किस संदर्भ में देखा जाता है ?
(1) वन्य प्राणिजात का बद्ध प्रजनन
(2) बाघ अभ्यारण्यों का रख . रखाव
(3) स्वदेशी उपग्रह दिक्तालन प्रणाली
(4) राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा
उत्तर (2)
6. श्व्यापक . आधारयुक्त व्यापार और निवेश करार (ब्राड - बेस्ड ट्रेड एण्ड इन्वेस्टमेण्ट एग्रीमेण्ट, बीटीआईए)' कभी - कभी समाचारों में भारत और निम्नलिखित में से किस एक के बीच बातचीत के संदर्भ में दिखाई पड़ता है ?
(1) यूरोपीय संघ
(2) खाड़ी सहयोग परिषद
(3) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन
(4) शंघाई सहयोग संगठन
उत्तर (1)
7. भारत द्वारा चाबहार बन्दरगाह विकसित करने का क्या महत्व है ?
(1) अफ्रीकी देशों से भारत के व्यापार में अपार वृद्धि होगी।
(2) तेल - उत्पादक अरब देशों से भारत के सम्बन्ध सुदृढ़ होंगे।
(3) अफगानिस्तान और मध्य एशिया में पहुँच के लिए भारत को पाकिस्तान पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
(4) पाकिस्तान, इराक और भारत के बीच गैस पाइपलाइन का संस्थान सुकर बनाएगा और उसकी सुरक्षा करेगा।
उत्तर (3)
8. भारत में मताधिकार और निर्वाचित होने का अधिकार
(1) मूल अधिकार है
(2) नैसर्गिक अधिकार है
(3) संवैधानिक अधिकार है
(4) विधिक अधिकार है
उत्तर (3)
9. 'विकसित लेजर व्यतिकरणमापी अन्तरिक्ष एण्टिना' (इवाल्वड लेजर इण्टरफेरोमीटर स्पेस एण्टिनाय ईएलआईएसए) परियोजना का क्या प्रयोजन है ?
(1) न्यूट्रिनों का संसूचन करना
(2) गुरुत्वीय तरंगों का संसूचन करना
(3) प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली की प्रभावकारिता का संसूचन करना
(4) हमारी संचार प्रणालियों पर सौर प्रज्वाल (सोलर फेयर) के प्रभाव का अध्ययन करना
उत्तर (2)
10. 'उन्नत भारत अभियान' कार्यक्रम का ध्येय क्या है ?
(1) स्वैच्छिक संगठनों और सरकारी शिक्षा तन्त्र तथा स्थानीय समुदायों के बीच सहयोग का प्रोन्नयन कर 100ः साक्षारता प्राप्त करना ।
(2) उच्च शिक्षा संस्थाओं को स्थानीय समुदायों से जोड़ना जिससे समुचित प्रौद्योगिकी के माध्यम से विकास की चुनौतियों का सामना किया जा सके। ल
(3) भारत को वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी शक्ति बनाने के लिए भारत की वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थाओं को सशक्त करना ।
(4) ग्रामीण और नगरीय निर्धन व्यक्तियों के स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के लिए विशेष निधियों का विनिधान कर मान व पूँजी विकसित करना और उनके लिए कौशल विकास कार्यक्रम तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण आयोजित करना ।
उत्तर (2)
For More Question with Answer IAS Pre. - Click Here