Question with Answer RAS

1. निम्नलिखित में से कौन-सा समूह राजस्थान की पर्वत चोटियों का उनकी ऊंचाई के अनुसार सही अवरोही क्रम है?
(अ) देलवाडा़, सज्जनगढ़, जरगा, तारागढ़
(ब) सेर, जरगा, सज्जनगढ़, तारागढ़
(स) जरगा, सेर, सज्जनगढ़, तारागढ़
(द) जरगा, देलवाड़ा, तारागढ़, सज्जनगढ़
उत्तर-(ब)

2. राजस्थान की किस झील को रामसर आर्द्रभूमि की सूची में सम्मिलित किया गया है?
(अ) जयसमन्दझील
(ब) आनासागर झील
(स) राजसमन्द झील
(द) सांभर झील
उत्तर-(द)

3. राजस्थान सरकार द्वारा पहली वन नीति का अनुमोदन कब किया गया?
(अ) सितम्बर, 2011
(ब) अगस्त, 2010
(स) मार्च, 2011
(द) फरवरी, 2010
उत्तर-(द)

4. राजस्थान सरकार ने कौन-से वर्ष में राजस्थान जैविक विविधता नियमों को बनाया तथा राजस्थान राज्य जैव-विविधता बोर्ड की स्थापना की?
(अ) 2008
(ब) 2010
(स) 2012
(द) 2014
उत्तर-(ब)

5. चौधरी कुम्भा राम नहर द्वारा लाभान्वित जिला युग्म है-
(अ) हनुमानगढ़-झुंझुनूँ
(ब) भीलवाड़ा-टोंक
(स) बीकानेर-जोधपुर 
(द)बाड़मेंर-जैसलमेर
उत्तर-(अ)

6. जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान के सर्वाधिक कुल जनसंख्या वाले जिलों को अवरोही क्रम में जमाएँ-
(अ) जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर
(ब) जयपुर, जोधपुर, अलवर, नागौर
(स) जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर
(द) जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर
उत्तर-(ब)

7. वर्ष 2011 में निम्नलिखित में से कौन-से दो जिले उनकी कुल जनसंख्या में सबसे कम अनुसूचित जनजाति प्रतिशत रखते है?
(अ) चुरू और सीकर
(ब) श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़
(स) बीकानेर और नागौर
(द) भरतपुर और धौलपुर
उत्तर-(स)

8. जनकपुरा और सरवाड़ खानें जिस खनिज के उत्पादन के लिए जानी जाती है, वह है-
(अ) पन्ना 
(ब) तामड़ा
(स) पाइराइट
(द) बेराइटस
उत्तर-(ब)

9. संविधान में मौलिक कर्त्तव्यों को कब सम्मिलित किया गया?
(अ) 1975
(ब) 1976
(स) 1978
(द) 1979
उत्तर-(ब)

10. केन्द्रिय सूचना आयुक्त का कार्यकाल होता है-
(अ) 5 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक
(ब) 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक
(स) 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक
(द) 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक
उत्तर-(स)
 

For More Question with Answer RAS - Click Here