Question with Answer UGC - NET - Economics
1. उत्पादक-संघ (कार्टेल) का उद्देश्य किसे अधिकतम करना है?
(a) व्यक्तिगत लाभ
(b) उद्योग का लाभ
(c) सदस्यों के उत्पादन का हिस्सा
(d) सदस्यों की ख्याति
Ans. B
2. ‘‘किसी को बदत्तर बनाए बिना किसी को बेहतर नहीं बनाया जा सकता है’’ यह कथन निम्नांकित में किसका वर्णन करता है?
(a) पेरेटो इष्टतम
(b) नैश संतुलन
(c) निम्न स्तरीय संतुलन जाल
(d) कूर्नो संतुलन
Ans. A
3. स्लट्स्की समीकरण व्याख्या करता है :
(a) टिकाऊ वस्तुओं की मांग की
(b) टिकाऊ वस्तुओं की आपूर्ति की
(c) मूल्य, आय तथा प्रतिस्थापन प्रभावों के बीच विभाजन की
(d) विरल अथवा अपुनउर्त्पादनीय वस्तुओं की मांग की
Ans. C
4. आकार का औसत लागत वक्र बड़े फर्मो में देखा जाता है क्योंकि :
(a) केवल वृद्धिशील प्रतिफल का नियम कार्य करता है।
(b) पैमाने के प्रति स्थिर प्रतिफल का नियम कार्य करता है।
(c) केवल स्थिर प्रतिफल का नियम कार्य करता है।
(d) ह्मसमान प्रतिफल के नियम की क्रियाशीलता सतत रूप से स्थगित होती रहती है।
Ans. D
5. निम्नांकित में से कौन बीमा बाजार की समस्या नहीं हैं?
(a) प्रतिकूल चयन
(b) नैतिक संकट
(c) असममितीय सूचना
(d) मुख्यकर्ता-अभिकर्ता समस्या
Ans. D
6. उपभोग में निकृष्ट वस्तुओं में होता है :
(a) ऋणात्मक आय प्रभाव
(b) धनात्मक आय प्रभाव
(c) शून्य आय प्रभाव
(d) असीमित आय प्रभाव
Ans. A
7. निम्नांकित कथनों पर विचार करें :
I. मुद्रास्फीति कर्जदारों के लिए लाभदायक है।
II.. मुद्रास्फीति बांडधारकों के लिए लाभदायक है।
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) I और II में कोई भी नहीं
Ans. A
8. ‘निकट मुद्रा’ की सही परिभाषा है :
(a) परिसम्पत्ति जिसमें 100% तरलता है।
(b) परिसम्पत्ति जिसमें मूल्य संचय कार्य नहीं है।
(c) परिसम्पत्ति जो विनियम का माध्यम है।
(d) परिसम्पत्ति जो मूल्य संचय का कार्य पूरा करता है तथा जिसे अल्प सूचना पर विनिमय के साधन में रूपांतरित किया जा सकता है।
Ans. D
9. सोलो मॉडल में सतत संवृद्धि की स्थिति के संदर्भ में समयोपरि उत्पादन वृद्धि दर होगी :
(a) वर्धमान
(b) हृसमान
(c) स्थिर
(d) उतार-चढ़ाव वाली
Ans. C
10. निम्नलिखित में से किस उत्पादन फलन में हैरोड-तटस्थ तथा हिक्स-तटस्थ दोनों तकनीकी प्रगति को स्वीकार किया गया है?
(a) कॉब-डगलस
(b) सी.ई.एस.
(c) वी.ई.एस.
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. A
For More Question with Answer UGC - NET - Economics - Click Here
For More Question with Answer UGC - NET - Economics - Click Here