Questions Paper Police CAPFs
1. 1990 में अन्तर्राज्य परिषद की स्थापना का क्या उद्देश्य था?
(a) राष्ट्रीय विकास परिषद का प्रतिस्थापन करना
(b) संविधान के परिसंघीय उपबन्धों को सुदृढ़ करना
(c) न्यायपालिका तथा सरकार के मध्य सांस्थानिक अन्तरापृष्ठ (इण्टरफेस) के रूप में होना
(d) स्थानीय प्रथागत निकायों को सदस्यता प्रदान करना
Ans. b
2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक, गृह मंत्रालय के अधीन केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल नहीं है?
(a) केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
(b) केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल
(c) लद्दाख स्काउट्स
(d) सीमा सुरक्षा बल
Ans. c
3. निम्नलिखित प्रश्नांश में दो कथन हैं, कथन I और II इन दोनों कथनों का सावधानीपूर्वक परीक्षण कर इन प्रश्नांशों के उत्तर नीचे दिए गए कूट की सहायता से चुनिए।
कथन
I. 19वीं तथा 20वीं शताब्दियों में विश्व के विनिर्माण उत्पादन (मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट) के भारत में अंश में निरन्तर ह्ास हुआ।
II. भारत में औपनिवेशिक शासन के दौरान उत्पादन में कोई आत्यन्तिक ह्ास नहीं हुआ।
कूट
(a) दोनों कथन अलग-अलग सत्य हैं और कथन II, कथन I का सही स्पष्टीकरण है
(b) दोनों कथन अलग-अलग सत्य हैं, किन्तु कथन II, कथन I का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(c) कथन I सत्य हैं, किन्तु कथन II असत्य है
(d) कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है
Ans. d
4. भारत के नियंत्रक-महालेखा परीक्षक को पद से केवल किसके द्वारा हटाया जा सकता है?
(a) संघ के मंत्रिमण्डल के परामर्श से राष्ट्रपति द्वारा
(b) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा
(c) भारत की संसद के दोनों सदनों में सम्बोधन के उपरान्त राष्ट्रपति द्वारा
(d) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति के परमार्श से राष्ट्रपति द्वारा
Ans. c
5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक, रक्षा मंत्रालय के नियंत्रण में है?
(a) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस
(b) राष्ट्रीय राइफल्स
(c) राष्ट्रीय सुरक्षा गारद
(d) सशस्त्र सीमा बल
Ans. b
8. जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैन्ट्री क्या है ?
6. निम्नलिखित कथनों में से, औपनिवेशिक भारत में ब्रिटिश कम्पनियों द्वारा रेल्वे के निर्माण से संबंधित कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
1. भारत सरकार द्वारा कम्पनियों को उनके निवेश पर 5 प्रतिशत का प्रतिलाभ प्रत्याभूत किया गया था।
2. रेल्वे का प्रबन्धन प्रमुखतः सरकार द्वारा किया जाना था।
3. अधिमानी मालभाड़े की कोई पद्धति नहीं थी।
4. कम्पनियों को सरकार से भूमि निःशुल्क मिलनी थी।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a)1 और 3
(b) 2 और 3
(c) केवल 4
(d) 2, 3 और 4
Ans. c
7. ग्रेनविल ऑस्टिन के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा/से, संविधान-निर्माण में भारत का/के अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान था/थे?
(a) बहुसंख्यक शासन तथा अल्पसंख्यकों के अधिकार
(b) सर्वसम्मति तथा समायोजन
(c) सामाजिक क्रान्ति तथा राजनीतिक स्वतंत्रता
(d) असममित परिसंघीय संरचना
Ans. c
8. जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैन्ट्री क्या है ?
(a) केन्द्रीय अर्धसैनिक बल
(b) जम्मू-कश्मीर राज्य द्वारा अनुरक्षित बल
(c) भारतीय सेना की एक रेजीमेन्ट
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. c
9. निम्नलिखित में से कौन-से, भारत छोड़ों आन्दोलन के प्रमुख चरणों को निरूपित करते हैं?
1. हड़तालें, बहिष्कार एवं नगरीय केन्द्रों पर धरने
2. औपनिवेशिक शासन तथा सत्ता के अनेक प्रतीकों और साधनों यथा रेल्वे, टेलीग्राफ लाइनों एवं सरकारी भवनों पर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक हमलें
3. होमरूल लोगों का गठन
4. ‘कर्नाटक पद्धति’
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) 1 और 2
(b) 2, 3 और 4
(c) 1, 2 और 4
(d) 1 और 4
Ans. a
10. भारत के संविधान के अनुच्छेद 371 G में दिए गए विशिष्ट उपबन्ध किस राज्य से संबंधित हैं?
(a) जम्मू-कश्मीर
(b) झारखण्ड
(c) मिजोरम
(d) नागालैण्ड