जगुआर
द सेपकैट जगुआर एक एंग्लो - फ्रेन्च हमलावार लड़ाकू विमान हैए जिसने अपनी प्रथम उड़ान वर्ष 1968 में भरी थी तथा वर्ष 1973 से इसने सेवा प्रदान करना शुरू किया । वर्ष 2005 में फ्रांस तथा 2007 में ब्रिटेन ने इसकी सेवा समाप्त कर दी, परन्तु भारतीय वायु सेना में अभी भी यह सक्रिय हैं । जगुआर की अधिकतम गति 1699 किमी / घ्ण्टा हैं तथा यह एण्टी रडार मिसाइल, हवा - से - हवा में मार करने वाले मिसाइल, परमाणु बम तथा लेजर गाइडेड बमों से युक्त हैं ।