मीणा
राजस्थान में इस जनजाति की सर्वाधिक संख्या पाई जाती है। ये मुख्यतः जयपुर, सवाई माधोपुर, उदयपुर, अलवर, चित्तौड़गढ़, कोटा, बूँदी व डूँगरपुर जिलों में रहते हैं।
साँसी
यह राजस्थान के भरतपुर जिले में रहने वाली खानाबदोश जनजाति है। यह जनजाति स्वयं को जातिगत संरचना में सबसे नीचे मानती है।