जब कलीग हो चालबाज
अगर वर्कप्लेस पर आपका कलीग चालबाज है तो आपको काम करने की परेशानी हो सकती है। वे विवास्पद स्टेटमेंट देते हैं, अपनी काम निकालने के लिए झूठ बोलते है और किसी और का काम खुद क्रेडिट लेते है। वर्कप्लेस पर ऐसे कलीग को डील करते समय सावधनी जरूरी है।
निगाह रखें
कई बार आपको महसूस होगा कि कलीग अपनी सीमाएं पार कर रहा है और गलत काम कर रहा है। ऐसी स्थिति में पहले आपको उसके नजरिये को समझने की कोशिश करनी चाहिए। हो सकता है कि उसका मकसद गलत न हो। अगर वह लगातार गलत व्यवहार कर रहा है तो आपको मैनेजर से इस बारे में बात करनी चाहिए।
बातों को इग्नोर करें
चालबाज कलीग अपनी बातों से आपको परेशान करेगा। इसलिए उसका बातों पर प्रतिक्रिया न दें। अगर आप उसके गलत व्यवहार पर ध्यान देगें तो वह आपको देखकर इस तरह की हरकत ज्यादा करेगा। इस तरह आप ज्यादा जरूरी कामों पर अपना ध्यान दे पाएंगे।
जरूरत पडने पर दृढ बनें
अगर आपको लगे कि चालबाज कलीग आपको परेशान कर रहा है तो आप उससे सीधे सवाल कर सकते है और जवाब देने के लिए दबाव डाल सकते है। उसके स्टेटमेंट से घबराने के बजाय स्थिति को ढंग से सुलझाएं। पूरी दृढता के साथ अपनी बात कहें।
स्पष्ट सीमाएं सेट करें
हो सकता है कि आपका कलीग दबाव , घुमाव या अपराधबोध के माध्यम से आपसे कुछ ऐसा करवाना चाहता है, जिसे करने का आपका मन नहीं है तो आप उसे स्पष्ट सीमाएं सेट करें। खुद को दोष देना बंद करें। कलीग के बजाय मन की आवाज को सुनने की कोशिश करें। खुलकर अपना काम करते रहें।
प्रोफेशइनल बने रहें
हालांकि चालबाज कलीग को उसके व्यवहार के प्रति सचेत करना जरूरी है , पर साथ में आपको सामंजस्यपूर्ण वर्किग रिलेशन भी रखने चाहिए। आपको संवाद के दौरान प्रोफेशनल बने रहना चाहिए। आपको तर्क के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। कोई भी निर्णय लेते समय सवाधान रहना चाहिए। भावनाओं में नहीं बहना चाहिए। अगर गुस्सा आए तो थोडा रूक जाना चाहिए।