फायदा मजबूत नेटवर्किंग का 

अगर आप ऑफिस में कलीग्स के साथ मजबूत नेटवर्किंग बनाते हैं तो आपको प्रोफेसर लाइफ में काफी फायदा हो सकता हैं । जानते है कि किस तरह से अपने कलीग्स कके साथ मजबूत नेटवर्किंग कर सकते है -

सही टोन सेट करें

आपको हर व्यक्ति के साथ सही टोन में बाजचीत करनी चाहिए कंपनी में सभी एम्प्लॉइज एक खास लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिलकर काम करते हैं। इसलिए आपको उनकी मदद करनी चाहिए ताकि कंपनी लक्ष्य को प्राप्त कर सके ।

बातचीत करते रहें 

प्रोफेशनल्स को हमेशा बातचीत शुरू करने के मौके खोजते रहने चाहिए। आपको रिश्तों को सीखने लिए एक मौके के रूप् में देखना चाहिए । आपको लीग्स में अपनी रूचि दिखानी चाहिए और उनके काम की सराहना करनी चाहिए ।कई बार आपको कलीग्स को बिना काम के भी याद करना चाहिए ।

साथ में काम करें 

किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करने के दौरान न केवल आप नेटवर्किंग मजबूत करते हैं , बल्कि आप प्रोफेशर के रिश्तों को भी नई ऊंचाई तक लेकर जाते हैं। ऐसा ही नहीं हैं कि आपको सिर्फ अपनी  टीम के साथ ही चिपके रहना चाहिए। आपको सबके साथ काम करने का प्रयास करना चाहिए । साथ में काम करने के दौरान आप एक दुसरे को बेहतर तरिके से जान पाते हैं। एक- दुसरे को समझकर आप कंमनी के फायदे केलिए काम कर सकते हैं ।

सफलता का जश्न मनाएं

टीम्स के लिए जरूरी हैं कि वे अपने हर सदस्य के काम को पहचान और प्रशंसा दें। अगर आप कलीग्स की सफलता का जश्न सर्वाजनिक रूप से मनाते हैं तो कलीग्स आपसे हमेशा के लिए जुड़ जाता है। आपको वर्कप्लेस पर किसी कि भी सफलता से कभी भी परेशान नहीं होना चाहिए यह सच है कि दूसरों की सफलता पर खुश होने से आपके सफल होने के चांस भी काफी बढ़ जाते हैं।

ग्रुप्स से जुड़ें

लिंक्डइन की मदद से आप बिजनेस के लिए शानदार सोशल नेटवर्किंग कर सकते हैं। इससे आप उपयोगी कम्यूनिटीज के साथ जुड़ सकते हैं । आप जिन लोगों के साथ काम करना चाहते हें , उनके बारे में लिंक्डइन से ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नियमित रूप से समान रूचि वाले लोगों से मिलना भी चाहिए ।