ऑफिस  में  हमेशा  रहना  चाहिए  खुश

अगर  आप  वर्कप्लेस  पर  खुश  नहीं  रहते  तो  इसका  असर  आपके  काम  की  क्वालिटी  पर  पडता  है  और  आप  कलीग्स  से  भी  अच्छी  तरह  से  बात  नहीं  कर  पाते । अगर  आप  ऑफिस  में  खुश  रहना  चाहते  हैं  तो  आपको  कुछ  खास  बातों  पर  गौर  करना  चाहिए ।

खुद  की  प्रशंसा  करें

जब  भी  ऑफिस  में  काम  से  जुडी  कोई  उपलब्धि  हासिल  करें  तो  मन  ही  मन  खुद  की  तारीफ  करना  ना  भूलें । यह  जरूरी  नहीं  कि  उपलब्धि  बडी  ही  हो । आपको  हर  बात  पर  खुद  को  बधाई  देनी  चाहिए । इससे  आपका  मूड  सही  रहेगा  और  आप  खुश  रहेंगे ।

सबसे  बाते  करते  रहें

वर्कप्लेस  पर  कलीग्स  से  बात  करें । अपनी  सफलता  उनसे  साझा  करें । उनकी  बातो  को  महत्व  दें । अगर  वे  परेशान  है  तो  हैं  तो  उनकी  मदद  की  कोशिश  करें । कई  बार  आप  अपनी  मुश्किलें  किसी  के  साथ  शेयर  नहीं  करतेए जबकि  उसका  समाधन  कलीग्स  के  पास  होता  है । इसलिए  अपने  जीवन  में  संपर्क  को  पूरा  महत्व  दें ।

काम  को  बनाएं  सरल

अपको  काम  को  सरल  बनाना  चाहिए । इसके  लिए  प्लानिंग  करनी  चाहिए । प्लानिंग  बनाते  समय  कलीग्स  से  राय  लेनी  चाहिए । काम  को  बेवजह  उलझाने  से  आप  परेशान  होंगे । इसलिए  काम  को  आसान  बनाने  के  तरीकों  के  बारे  में  विचार  करना  चाहिए ।

सबको  धन्यवाद  कहें 

आप  अपने  जीवन  में  जितने  ज्यादा  लोगों  को  धन्यवाद  देते  हैए आपको  उतनी  ही ज्यादा  खुशिंया  मिलती  हैं । वर्कप्लेस  पर  ऐसे  कई  लोग  होते  हैंए जो  बिना  किसी  स्वार्थ  के  आपकी  मदद  करते  हैं । ऐसे  लोगों  को  दिल  से  धन्यवाद  जरूर  देना  चाहिए ।

काम  को  अपनाएं

कई  लोग  वर्कप्लेस  पर  इसलिए  परेशान  रहते  हैंए क्योकि  वे  काम  को  अपना  नहीं  समझते । उन्हें  लगता  हैं  कि  काम  करने  से  एम्प्लॉयर  को  ही  फायदा  हो  रहा  है  और  उपका  शोषण  किया  जा  रहा  है । इसकी  बजाय  आपको  आपको  अपने  काम  के  साथ  लगाव  पैदा  करना  चाहिएए तभी  आप  खुशी - खुशी  वर्कप्लेस  पर  काम  कर  सकते  हैं ।

सच्चे  बनें

अगर  अरप  दिल  से  सच्चे  हैं  तो  आपको  वर्कप्लेस  किसी  से  घबराने  की  जरूरत  नहीं  है । आप  ऑफिस  में  ईमानदारी  से  काम  पूरा  करें  किसी  चीज  का  तनाव  न  हो ।