कलीग्स की पसंद का लीडर बनें
कुछ लोग ऑफिस में बहुत जल्दी लीडरशिप क्वॉलिटी दिखाने लगते हैं । लीडरशिप की कुछ खूबियों जैसे टीम के प्रति सहानुभूतिए विचारों और कार्यो में ताममेल, स्पष्ट आइडिया के बारे में समय के साथ सीखा जाता है । जानते हैं कि कलीग्स की पसंद का लीडर कैसे बन सकते हैं -
शानदार परफॉर्मेंस
आपको वर्कप्लेस पर खुले माहौल और परफॉर्मेंस का वातावरण पैदा करना चाहिए । अच्छा लाडर टीम मेंबर्स की खूबियों को तुंरत पहचान लेता है । वह टीम्स के सदस्यों को रिस्क लेने और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित करता है । वह खुद शानदार रिजल्टस देने की पूरी कोशिश करता है ।
टीम का सशक्तीकरण
कई लीडर की आदत होती है कि वे खुद काम करके कलीग्स को बताते हैंए क्योंकि उनके पास अनुभव होता है । आपको माइक्रो मैनेजमेंट से बचना चाहिए । इसके बजाय आपको एम्प्लॉइज को अपना काम बेहतर तरीके से करने के लिए सशक्त करना चाहिए । इससे वह पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना काम समाप्त कर पाएंगे ।
मेंटरशिप ऑफर करें
आप लीडरशिप के मौके रूप में टीम मेंबर्स को प्रोफेशनल प्रेरणा दे सकते हैं । मेंटरशिप की मदद से आप एम्प्लॉइज से संवाद स्थापित कर सकते हैं और उनमें सुधार के लिए रचनात्मक तरीके अपना सकते हैं । मेंटरशिप में एम्प्लॉई भी अपनी बात अच्छे से कह पाते हैं ।
पारदर्शिता बढाएं
पारदर्शिता और जीवनमूल्यों से विश्वास बढता है । विश्वास बढनें से लोगों के अंदर कंपनी के प्रति जुडाव पैदा होता है । जब टीम लीडर पर पूरा भरोसा करती हैए तो वह बेहतर करने की कोशिश करती है । लीडर के तौर पर आपको टीम के सदस्यों को स्पष्ट दिशा - निर्देश देने चाहिए । अगर पारदर्शिता का उच्च स्तर कायम रहता है तो आउटपूट बढता है ।
उदाहरण दें
अगर आप चाहते हैं कि आपके कलीग्स कंपनी में किसी आदत को अपनाएं तो सबसे पहले आपको उस आदत को अपनाना चाहिए । कलीग्स आपके उदाहरण के बातों को अच्छी तरह से समझ सकते हैं । आपको एम्प्लॉइज को आगे बढने के लिए मोटिवेट करना चाहिए । आपको टीम के सभी सदस्यसें पर पॉजिटिव प्राभव छोडने के लिए अपने व्यक्तित्व का सही इस्तेमाल करना चाहिए ।