बॉस से करें तनाव पर चर्चा

ऑफिस में काम के दौरान बेस्ट परफॉर्म करने का प्रेशर बना रहता है। ऐसे में आपको तनाव और अवसाद की समस्या हो सकती है। इसके लिए आपको समय रहते बॉस से चर्चा करनी चाहिए और तनाव को दूर करने की दिशा में काम करना चाहिए।

कारण पता करें

सबसे पहले आपको पता करना चाहिए कि तनाव का कारण क्या हैं। क्या यह जॉब के कारण है या किसी और वजह से। अगर आपको लगता है कि वर्कलोड बहुत ज्यादा है तो इस बारे में आपको बॉस से सीधे चर्चा करनी चाहिए और स्थिति के बारे बताना चाहिए।

बनाएं लिस्ट

बॉस से चर्चा करने से पहले आपको एक लिस्ट बनानी चाहिए। इस लिस्ट में अपनी बात को स्पष्ट रूप से लिखना चाहिए। हो सकता है कि कम्प्यूटर की धीमी स्पीड या डिपार्टमेंट के असहयोगात्मक रवैये के कारण आपके परेशान हों। आपको समस्या के बारे में ज्यादा चर्चा के बजाय इसका समाधान सुझाना चाहिए। ज्यादातर बॉस भी अपने एम्प्लॉई की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान निकालने का प्रयास जरूर करते हैं। 

मुद्दे की बात

बॉस से अपने तनाव के बारें में चर्चा करते समय दूसरों की बुराई करने के बजाय आपको अपनी समस्या को हल करने पर पूरा फोकस करना चाहिए। आपको कोशिशे करनी कि कम समय में आपकी परेशानी को दूर करने का रास्ता नजर आ जाए।

भेजें ईमेल

अगर आप बॉस से फेस टू फेस बात करने में झिझक रहे हैं या बॉस के पास मिलने के लिए समय नही है तो आप अपनी समस्या से संबंधित एक ईमेल भेज सकते हैं। ईमेल मिलने पर बॉस आपकी समस्या के बारे में आराम से चिंतन कर पाएंगे और हल मिल जाएगा।

अंतिम रास्ता

हो सकता है कि बॉस आपकी समस्या को सुलझाने में रूची न लें। ऐसे में जल्दबाजी दिखाने के बजाय आराम से सोचें। हो सके तो बॉस के बॉस से इस बारे में चर्चा करें। उनसे किसी की शिकायत करने के बजाय अपनी समस्या चर्चा करें। अगर वहां भी आपकी बात को सुना नही जाएं तो आप दूसरी पोजिशन के लिए निवदेन कर सकते हैं। अंतिम विकल्प के तौर पर आप जॉब बदल सकते हैं।