सही तरह से करें वर्कप्लेस पर चेंज
ज्यादातर लोग बदलाव से घबराते हैंए क्याकि उन्हें लगता हैं कि बदलाव के कारण उन्हें नुकसान हो सकता हैं । टीम लीडर के रूप में ऑफिस में बदलाव करने से पहले आपको टीम को पूरी तरह से तैयार करना बहुत जरूरी हैं । जानते हैं कि किस तरह से बदलाव के लिए एम्प्लॉइज को किया जाए तैयार ।
बदलाव पर बातचीत करें
अगर आप ऑफिस के काम करने के तरीकें में किसी तरह का बदलाव लाना चाहते हैं तो सबके साथ कम्यूनिकेशन करें । ज्यादातर कर्मचारी बदलाव को खतरनाक मानते हैं । आपको टीम को आगामी बदलावों के बारें में पहले से सूचित कर देना चाहिए । इससे एम्लॉइज बिना डर के परिवर्तन को आसानी से स्वीकार कर लेंगे ।
समझें मन की बात
आपको समझना चाहिए कि किसी भी बदलाव का एम्प्लॉइज पर क्या असर होगा । यह भी समझना जरूरी है कि किन कर्मचारियों पर शॉर्ट टर्म के लिए असर पड़ेगा । इसके अनुरूप ही रणनीति बनाएं ।
सबका फीडबैक लें
अगर आप काम या टीम में बदलाव कर रहे हैं और लोगो का फीडबैक नहीं ले रहे हैं तो परेशानी खड़ी हो सकती हैं । किसी भी परिवर्तन को हैंडल करने का तरीका है कि आप उसमें लोगो को शामिल करें । उनके सुझाव और फीडबैक लें । इससे वे परिवर्तन का विरोध भी नहीं करेंगेए बल्कि उस परिवर्तन के पक्ष में खड़े होगें ।
खुद पर भी लागू करें
अगर ऑफिस में कोई नया नियम लागू कर रहे हैं तो पहले उस नियम को खुद पर लागू करें । इससे टीम मेंबर्स को काफी प्रेरणा मिलेगी और और वे बिना विरोध के आपका साथ देंगे । अगर खुद पर बदलाव को लागू नहीं करेंगे तो टीम मेंबर्स में विरोध के स्वर उठेंगे । इससे काम पर गलत असर पड़ेगा ।
फायदे गिनाएं
आपको अपने टीम मेंबर्स को इस बात को समझना होगा कि जितनी जल्दी वे बदलाव को स्वीकार करेंगेए उन्हें फायदा भी उतनी ही जल्दी होगा । एम्प्लॉइज को बताएं कि यह अवसर कंपनी की नजर में ऊंचा उठने के लिए बहुत अच्छा हैं । उन्हें हर बदलाव में अवसर ढूंढ़ने के लिए प्रेरित करें ।