काउंटर ऑफर को करें हैंडल
कई बार आप अपनी सैलेरी से संतुष्ट नहीं होते हैं। ऐसे में आप दूसरी जॉब खोजते है। जब आपको पहले एम्प्लॉयर को इस बारे में पता लगता है तो वह आपको काउंटर ऑफर देकर कपंनी में ही रोके रखने की कोशिश करता है। जानते है कि इस स्थिति को किस तरह से हैडल किया जाएं
क्या आपको स्वीकार है?
अगर आपको अपनी कंपनी से काउंटर ऑफर मिलता हैं तो सबसे पहले आपको यह विचार करना चाहिए कि आप कंपनी क्यों छोड रहे हैं? क्या सिर्फ सैलेरी ही एकमात्र कारण है या फिर आप कंपनी से किसी वजह से नाराज हैं? आपको विचार करना चाहिए कि क्या आपको कंपनी में र्प्याप्त जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।
क्या नेगोशिएट करना हैं?
आपको दिए जा रहे सैलेरी ऑफर के बारे में कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको इंडस्ड्री में उस पोस्ट के लिए दी जा रही सैलेरी के बारे में जानकारी जुटानी चाहिए। इससे आप कपंनी के साथ नेगोशिएट कर पाएंगे। खुद को कम न आंके और इंडस्ड्री में योग्यता के अनुरूप जो सैलेरी दी जा रही है, वही स्वीकारें।
अपने फैसले पर विचार करें
आप एक स्पष्ट फैसला लें और स्वीकारें । अगर आप काउंटर ऑफर कल लेते हैं तो भी यह तथ्य बदलेगा नहीं कि आप कंपनी से नाराज थे और बदलाव की कोशिश कर रहे थे। ऑफर स्वीकार करने के बाद स्थितियों पर सही तरह से विचार कर लें।
क्या पैसा महत्वपूर्ण है?
कुछ लोग सिर्फ पैसे के लिए नौकरी नहीं बदलते , बल्कि कई अन्य कारण भी होते हैं। अगर काउंटर ऑफर में आपको मनपंसद सैलेरी मिल जाए तो भी विचार करें कि क्या कंपनी में आपके सपने पूरे हो सकते है। आपके पास एक स्पष्ट कारण होना चाहिए कि आप कंपनी क्यों छोडना चाहते हैं। अगर आप काउंटर ऑफर से संतुष्ट हो जाते हैं तो फैसला बदल सकते है।
ऑफर विनम्रता से ठुकराएं
अगर आप काउंटर ऑफर ठुकराना चाहते है तो ऐसा विनम्रता से करें। अगर आप कंपनी छोड रहे है तो इसका मतलब यह है कि आप वापसी के सारे रास्ते खत्म कर दें। आपको भविष्य में अपनी कंपनी से रेफरेंस की जरूरत पडेगी। इसलिए सबसे मधुर संबंध बनाए रखें। नेटवर्किंग खराब न करें।