प्रभावी  फीडबैक  सिस्टम  बनाएं

सभी  कंपनियां  फीडबैक  सिस्टम  की  मदद  से  फायदा  उठा  सकती  हैं । अच्छे  फीडबैक  सिस्टम  में  तीन  खांस  बातें  होती  हैं - पारदर्शिताए जुड़ाव व  फीडबैक  एक्टिवेशन  मैकेनिज्मा  जानते  हैं  किस  तरह  से  आप  एक  प्रभावी  फीडबैक  सिस्टम  बना  सकते  हैं -

बेसिक्स  को  सही  करें 

एम्लाई  फ्रेंडली  और  पारदर्शी  फीडबैक  मैकेनिज्म  संस्थान  में  हर  व्यक्ति  को  अपनी  सर्वश्रेष्ठ  क्षमताओं  के  अनुरूप  प्रदर्शन  करने  में  मदद  करता  हैं । इस  तरह  का  मैकेनिज्म  समय  आधारित  होना  चाहिए । बेसिक  इनिशिएटिव्स  जैसे  टाउन  हॉलए कॉफी  कैचअप  विद  सीईओए एम्प्लाई  एंगेजमेट  सर्वेए डिपार्टमेंट  रिव्यूए साइट  विजिट  की  मदद  से  एम्प्लॉइज  के  सुझाव  प्राप्त  किए  जा  सकते  हैं । 

वतावरण  बनाएं

फीडबैक  लेना  और  देना  एक  विज्ञान  हैं । कंपनी  के  हर  स्तर  के  लीडर्स  को  इस  काम  में  ट्रेंड  होना  चाहिए । इस  तरह  के  मैकेनिज्म  या  स्किल्स  के  अभाव  में  फीडबैक  देने  से  प्रोडक्टिविटी  पर  नेगेटिव  असर  पड़  सकता  हैं । बेहतरीन  फीडबैक  सिस्टम  के  लिए  आपको  हेरारकी  को  इग्नोर  करना  पड़ता  हैं । 

हर  तरफ  हो

फीडबैक  सिस्टम  हर  लेवल  पर  होना  चाहिए । इससे  एम्प्लॉइज  को  अपनी  चिंताओ  के  बारे  में  आवाज  उठाने  का  मौका  मिलता  हैं । टीम  मेंबर्स  के  बीच  में  सूचनाओं  का  सतत  प्रवाह  होना  जरूरी  हैं । लीडरशिप  टीम  के  साथ - साथ  सबसे  जुनियर  एम्प्लॉइज  के  साथ  भी  फीडबैक  शेयर  होना  चाहिए । 

टैक्नोलॉजी  की  मदद  लें

फीडबैक  सिस्टम  को  प्रभावी  बनाने  के  लिए  बाजार  में  कई  तरह  के  एप्स  और  सॉफ्टवेयर  उपलब्ध  हैं । सिस्टम  को  रियल  टाइम  बनाने  और  त्वरित  प्रतिक्रिया  के  लिए  टेक्नालॉजी  का  सही  तरह  से  इस्तेमाल  किया  जा  सकता  हैं । एम्प्लॉयर  को  इन  एप्लीकेशन  के  बारे  में  ट्रेनिंग देना  बहुत  जरूरी  हैं । 

परदर्शिता  लाएं

फीडबैक  सिस्टम  में  पारदर्शिता  समाहित  हैं । पारदर्शिता  से  आप  संस्थान  में  मौजूद  हर  विवाद  को  सुलझा  सकते  हैं । अगर  सिस्टम  में  किसी  तरह  का  बदलाव  अपेक्षित  है  तो  उसे  सही  समय  पर  दर्शाना  चाहिए । ऑनलाइन  सर्वे  और  ओपेनियम  पोल्स  की  मदद  से  किसी  भी  संस्थान  को  पारदर्शिता  को  बढ़ावा  दिया  जा  सकता  हैं ।