ऐसे करें गलत हायरिंग से डील
एक मैनेजर के लिए गलत हायरिंग नुकसानदायक हो सकती हैं । इसमें काफी पैसा खर्च होता है और समय भी खराब होता हैं । इस स्थिति में समय रहते सुधार के लिए कदम उठाना जरूरी हैंए तभी चीजें सही होंगी ।
जांच का समय
गलत हायरिंग को समझने के लिए ज्यादा समय लेना सही नहीं हैं । आप किसी एम्प्लॉई को जांचने के लिए 90 से 120 दिनों का समय लें सकते हैं । अगर आपको लगे कि कंपनी के लिए गलत व्यक्ति का चुनाव किया गया है तो आप समय रहते सही कदम उठा सकते हैं ।
कारण पता करें
किसी एम्प्लॉई बारे में कोई भी धारणा बनाने से पहले आपको उसका कारण पता करना चाहिए । हो सकता हैं कि बतौर मैनेजर आप सही तरह से चीजों का विश्लेषण न कर पा रहे हो । अगर कोई छोटी समस्या हैं तो एम्प्लॉई को सुधार के लिए कह सकते हैं । कई बार वाकई चीजें गलत दिशा में जाने लगती हैंए ऐसे में कोई कठोर कदम भी उठा सकते हैं ।
ठोस सबूत जुटाएं
आपको गलत हायरिंग से संबधित तथ्यो को जुटाने का प्रयास करना चाहिए । किसी पर जुबानी आरोप लगाने के बजाय अगर आप आंकड़ो के माध्यम से अपनी बात को सही साबित करेंगे तो ज्यादा फायदा होगा । उदाहरण के तौर पर यौन उत्पीड़न के मामले में आपको किसी भी कार्रवाई से पहले सबूत जुटाने होंगेए तभी आगे बढ़ पाएंगे ।
फीडबैक दें
गलत हायरिंग को फीडबैक देने से भी चीजों में सुधार आ सकता हैं। हो सकता हैं कि वह व्यक्ति कंपनी के कार्यो में रूचि लेने के बजाय अपने निजी स्वार्थो को पूरा करने में लगा हो । आपको उसे लगातार काम के बारे में फीडबैंक देना चाहिए और उसे सुधार के लिए प्रेरित करना चाहिए । अगर आप उसके साथ लगातार संवाद करेंगे तो वह भी चीजों को सुधारने में मदद करेगा ।
कउंसलिंग कराएं
समय पर रिजल्टस न दे पाने वाले एम्प्लॉइज में सुधार किया जा सकता हैं । धीरे - धीरे साखने वाले एम्प्लॉइज के लिए भी काउंसलिंग का प्रबंध किया जा सकता हैं । कई बार एम्प्लॉई खुद चीजों में सुधार करना चाहता हैए ऐसे में आगे बढ़कर मदद करें ।