क्या आपका लीडर करता है मनमानी
एक अच्छा लीडर हमेशा कंपनी के भले के लिए काम करता हैं । अगर लीडर पावर का गलत इस्तेमाल करने लगे तो ग्रोथ रूक सकती हैं । ऐसे लोगो के साथ सावधानी से डील करना चाहिए । जानते हैं कि निरंकुश लीडर के साथ किस तरह से काम किया जाए -
खुला माहौल तैयार करें
कंपनी इस तरह से होनी चाहिए कि वहां पर ज्यादा से ज्यादा पारदर्शिता हो और नियमो का पूरी तरह से पालन किया जाए । कंपनी में ऊपर से नीचे तक खुला संवाद होना चारिए । कंपनी में हर एम्प्लॉई की बात को ध्यान से सूना जाना चाहिए । कई कंपनियां ऑनलाइन सिस्टम से यह काम कर रही हैं ।
हर स्तर पर मूल्यांकन हो
एक फर्म के लिए हर स्तर पर मूल्यांकन करना जरूरी हैं । इससे निरंकुश लीडर पर नियंत्रण रहेगा । इस सिस्टम का नियमित फीडबैक से सपोर्ट मिलना चाहिए । अगर हर किसी का अपने अधीनस्थ के द्धारा मूल्यांकन किया जाएगा तो कंपनी में निरंकुश लीडर सावधान रहेगा ।
हमेशा खराब नहीं होता ।
कई बार कंपनी को निरंकुश लीडर्स की जरूरत होती हैं । यह कंपनी के ऊपर है कि वे लीडर और उसके उददेश्यों को किस तरह से देखती हैं । कंपनी को उसके एजेंडा को समझाना चाहिए । अगर लीडर कंपनी को रिजल्टस देने के लिए काम कर रहा हैं तो उसे बेवजह नहीं छेडना चाहिए ।
समय -समय पर दें ट्रेनिंग
लगातार ट्रेनिंग देकर आप निरंकुश लीडर को संदेश दे सकते हैं कि वह अघीनस्थ के प्रति इच्छा व्यवहार करें । उसे कोचिंग दी जाए कि वह टीम मेंबर्स के साथ सही तरह से डील करे । सोशल मीडिया टेक्नोलॉजी की मदद से तुरंत लीडर के बारे में फीडबैक प्राप्त करके ट्रेनिंग और कोचिंग कि लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है ।
अनौपचारिक रहें
कंपनी को निरंकुश लीडर के साथ टीम मेंबर्स को बाहर घूमने के लिए भेजना चाहिए । इस तरह लीडर को टीम मेंबर्स की भावनाएं समझने का मौका मिलता है । उसके साथ कॉफी या गोल्फ का एक मैच मददगार साबित हो सकता हैं । जितना ज्यादा लीडर के साथ अनौपचारिक रहेंगेए उतना ज्यादा उसको समझने का मौका मिलेगा । इससे उसके व्यवहार के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी ।