एम्प्लॉई को यूं मिलेगा महत्व
मौजूदा दौर में हर एम्प्लॉई चाहता है कि वर्कप्लेस पर उसे काम के बदले वेतन के साथ साथ एक अच्छा अहसास भी मिले। अब आप एम्प्लॉइज के लिए कर सकते है कुछ खास काम
चुनौती दे
अगर आप एम्प्लॉइज को हमेशा ऊर्जावान बनाए रखना चाहते है तो उन्हेंं नई चुनौतियां दें या कोई समस्या हल करने के लिए कहें। जब आप एम्प्लॉइज को बडी जिम्मेदारी देते है तो वह ज्यादा लगन से काम करने लगता है।
पुरस्कार दें
कंपनी के एम्प्लॉइज को अच्छा महसूस करवाने के लिए आप उन्हें प्रदर्शन पर पुरस्कृत कर सकते है। सिर्फ साल में एक बार प्रमोशन देने के बजाय अगर आप पूरे साल अलग अलग मौकों पर कर्मचारियों को रिवार्ड देते है तो इसका पॉजिटिव असर होता है।
विश्वास पैदा करें
आपको वर्कप्लेस पर पारदर्शिता को माहौल पैदा करना चाहिए। अपने टीम मेंबर्स से कोई बात छुपानी नहीं चाहिए। आपको एम्प्लॉइज के अंदर विश्वास पैदा करना चाहिए। एम्प्लॉई के लिए मैनेजर ही सब कुछ होता है। ऐसे में कभी उनका विश्वास नहीं तोडना चाहिए, बल्कि हर समस्या को सुलझाने का प्रयास करना चाहिएं । इससे एम्प्लॉई कपंनी के प्रति अपनी जिम्मेदारियां का सही तरह से समझना चाहता है। आपको हर एम्प्लॉई को बताना चाहिए कि संस्थान के आगे ले जाने में उनका कितना महत्व है।
स्किल्स में करें निवेश
आपको अपनी टीम के हर सदस्य की कमियों और खूबियों के बारे में पता होना चाहिए। इससे आप उन्हें कमियों को दूर करने के लिए प्रेरित कर सकते है और खूबियों का सही जगह पर इस्तेमाल कर सकते है। हर इंसान से गलती होती है। इसलिए किसी एम्प्लॉई से गलती होने पर उसे डांटने के बजाय सुधार करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अगर आप एम्प्लॉइज की स्किल्स के लिए निवेश कर रहे है तो इससे कंपनी को फायदा होगा।