वर्कप्लेस पर मेंटर तलाशें
कंपनी में हजारो लोग एक ही काम करते है । ऐसे में मेंटर की मदद से आप खुद को दूसरों से अलग साबित कर सकते हैं । अगर आप अच्छा मेंटर चाहते हैं तो खास बातों का खयाल रखें ।
खुलापन रखें
आज के दौर में रिवर्स मेंटरिंग काफी पॉपूलर हो रही है । इसमें सीनियर मैनेजर्स युवा कलीग्स से नई चीजें सीखने की कोशिश करते है । कंपनी हर व्यक्ति आपको कुछ ना कुछ नया सिखा सकता है । आपको अपनी जरूरत के हिसाब से मेंटर का चयन करना चाहिए । मेंटर के साथ खुलापन जरूरी हैं ।
सीनियर्स के पास जाएं
आपको मेंटर खोजने के लिए ऐसे लोंगो के पास जाना चाहिए, जिन्होंने आपको तरक्की करते हुए देखा है । वे जानते है कि आप किस तरह से काम करते हैं । आपका पुराना बॉसए यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, पुरानी टीम के मैनेजर आपके अच्छे मेंटर बन सकते हैं ।
समझदारी से चुनें
अपने नेटवर्क पर निगाह दौडा, और पता करें कि कंपनी में ऐसा व्यक्ति कौन है जो मेंटर के जैसी प्रतिष्ठा रखता है । आपको ऐसा मेंटर चुनना चाहिए, जिसकी कंपनी में खास पहचान हो और वह व्यक्ति आपको अच्छी तरह से समझता हो । तभी आप उससे उपयोगी चीजें सीख सकते हैं ।
बदले में कुछ लौटाएं
मेंटर खोजना कभी भी वन - वे प्रोसेस नहीं होनी चाहिए । आपको पता होना चाहिए कि आपका मेंटर किस चीजं में सबसे ज्यादा रूची लेता है । इससे आप तय कर सकते हैं कि उन्हे क्या लौटाया जा सकता है । अगर आपके अंदर कोई खास बात है और मेंटर में उसकी कमी है तो अपनी खूबियां उन्हें सिखाने के लिए आफॅर कर सकते हैं ।
रिलेशन्स बनाने पर फोकस
मेंटरिंग एक स्वैच्छिक प्रक्रिया होती है । मैनेजर का काम आपको बार -बार टोकना होता है, पर मेंटर के लिए यह जरूरी नहीं है कि वह आपको हर बार गाइड करे । इसलिए मेंटरिंग सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आपके अपने मेंटर के साथ निजी संबंध किस तरह के है । कोई भी मेंटरिंग रिलेशनशिप पूरी तरह से विश्वास पर टिका होता है । कोई व्यक्ति तभी खुलकर बात कर सकता हैए जब वह सामने वाले पूरा भरोसा करता हो । इसलिए मेंटर का भरोसा जीतें ।