मैनेजर का सम्मान प्राप्त करें
अगर कंपनी में एम्प्लॉई और मैनेजर एक-दूसरे का सम्मान करते हैं तो इससे माहौल खुशनुमा और उत्पादक बना रहता है। अगर आप अपने मैनेजर के काम करने के तरीके का पता लगाते हैं और उसके अनुरूप् खुद को ढाल लेते हैं तो आपको फायदा हो सकता है। साथ ही मैनेजर की गुड बुक में शामिल होने के लिए नियमित फीडबैक भी जरूरी है। जानते हैं कि मैनेजर का सम्मान प्राप्त करने के लिए क्या करें -
मैनेजर की वर्क स्टाइल
आपको अपने रोजमर्रा के कार्यों को मैनेजर के काम करने की स्टाइल से मैच करना चाहिए कि आपका मैनेजर ईमेल के माध्यम से संवाद करना पसंद करता है या नहीं। साथ ही उसे छोटी-छोटी जानकारियां पता करना अच्छा लगता है या सिर्फ महत्वपूर्ण बातें ही जानना चाहता है। आपको अपने मैनेजर की पसंद के अनुरूप् काम करना चाहिए।
साथियों का सपोर्ट
अगर आप अपने टीम के दूसरे साथियों का सम्मान करते हैं तो मैनेजर को भी आपके व्यवहार के बारे में जानकारी मिलती है। आपको टीम में सबकी मदद करनी चाहिए और टीम के सदस्यों के प्रोजेक्ट्स में पूरा करवाना चाहिए।
बहाने न बनाएं
अगर आप किसी काम को अच्छी तरह से पूरी नहीं कर पाते हैं स्वीकार करें कि आप पर गलती हो गई है। काम सही न होने का कोई बहाना न बनाएं। आपको अगली बार काम को बेहतर तरीके से करने का वायदा करना चाहिए।
प्रोएक्टिव बनें
आपको आगे बढ़कर नवाचार करना चाहिए। आपको कंपनी के लक्ष्यों में नियमित रूप् से बदलाव लाने के लिए अपने मैनेजर के साथ मिलकर काम करना चाहिए। मैनेजर को नियमित रूप से नए आईडियाज देने चाहिए। इससे आपकी ग्रोथ तेजी से हो पाती है।
मैनेजर को सफल बनाएं
आपको पता होना चाहिए कि आपको कंपनी में क्या काम पूरे करने हैं। इसके अलावा आपको यह भी पता होना चाहिए कि आपके बॉस को कंपनी में क्या काम पूरे करने हैं। आपको अपने मैनेजर को सफल बनाने के लिए पूरी प्लानिंग करनी चाहिए। अगर आप उसके लिए कोशिश करते हैं, तो आपके संबंध मजबूत होते हैं।