बॉस के साथ अच्छे संबंध 

अगर आप बॉस के साथ अच्छे कामकाजी रिश्ते बनाकर रखते है तो इसका आपकी कॅरियर ग्रोथ पर अच्छा असर पडता है। जानते है कि किस तरह अपने बॉस के साथ संबंधों को मजबूत करें। 
 
बेहतर काम करें

बॉस का दिल जीतने के लिए जरूरी है कि आप अपना काम बेहतर तरीके से करें। इससे बॉस का समय बर्बाद नहीं होगा। आपको बॉस के काम करने की तरीकों और बिजनेस के  बारे में जानकारी हो। इससे बॉस से सही तालमेल बैठा पाएंगे। 
 
पहल करें

संस्थान में बॉय की भूमिका को समझने का प्रयास करे। इस बात का पता लगाएं कि बॉस की आपसे क्या अपेक्षाएं है। आगे बढने के लिए हर काम में भागीदार बनें और पहल करें। इससे आप नई स्किल्स तो सीखते ही है , साथ ही बॉस की सफलता में भी भागीदार बनते है। 
 
हर बात पर सहमत न हों 

कहावत है कि ष्बॉस इज ऑलवेज राइटष् , पर यदि आपको लगता है कि कुछ गलत हो रहा है तो आपको बॉस को बताना चाहिए। अपने विचारों को बॉस के सामने रखने से आपकी भूमिका का विस्तार 
होता है। आपको बॉस के विचारों को सबके सामने चुनौती नहीं देनी चाहिए, बल्कि अकेले में अपने सुझाव देने चाहिए। इससे बॉस सुझावों अमल भी कर पाएगा। 

 
जरूरत बनें 

अगर वर्कप्लेस पर अपनी भूमिका इस तरह से तैयार करनी चाहिए कि बॉस को कोई परेशानी है तो वह सबसे पहले आपसे संपर्क करें। मुश्किल घडी में आपको किसी भी तरह बॉस को परेशानी से निकालने का प्रयास करना चाहिए। बॉस से बेहतर संबंध के लिए उनका विश्वास जीतना चाहिए। इसके लिए आपको हमेशा अपने बॉस की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। 
 
अपनी सीमा में रहें 

बॉस के साथ बेहतर संबंध बनाने की दिशा में आपको अपनी सीमाओं के बारे में पता होना चाहिए।  ऐसा न हो कि आपको किसी बात का बॉस बुरा  मान जाए। आपको बॉस की प्राथमिकताओं के अनुरूप
कार्य करने चाहिए। आपको बॉस के पर्सनल स्पेस का भी खयाल रखना चाहिए। अगर बॉस आपसे अपने किसी पर्सनल काम के लिए मदद मांगे , तो मदद करने की कोशिश करनी चाहिए।