यदि बॉस रहता है ऑफिस से बाहर

अगर बॉस अक्सर ऑफिस में गैरमौजूद रहते है तो आपके समक्ष परेशानियां खडी हो सकती है। ऐसे में समय पर काम पूरा करने के लिए आपको खास बातो का ध्यान रखना जरूरी है।

व्यवस्थित रहें

अगर बॉस नियमित गैरमौजूद रहते है तो आपको काम की प्राथमिकता तय करनी चाहिए। बॉस के साथ संपर्क में रहें और स्थिति से अवगत कराते रहें। हर उस चीज के बारे में विचार कर लें, जहां गलती हो सकती है। इससे आप संभावित गलतियों में सुधार कर सकते हैं।

प्रोएक्टिव बनें

अनुपस्थित रहने वाला बॉस सोचता है कि उसके टीम मेंबर्स हर जिम्मेदारी का अच्छी तरह निर्वहन कर सकते है। ऐसे में आपको प्रोएक्टिव एम्प्लॉई बनकर टीम को लीड करना चाहिए। अपने कार्यो के बारे में बॉस का विश्वास हासिल करना चाहिए। 

सवाल पूछें

आपको बॉस का प्रोजेक्ट्स, प्रोग्रेस और की प्वाइंट्स के बारे में अपडेट रहना चाहिए कि ध्यान रखना चाहिए कि बॉस के सामने सूचनाओं की अधिकता न हो जाए। इससे वह कन्फ्यूज भी हो सकते है। आपको पता होना चाहिए कि बॉस को कैसी जानकारी की जरूरत है और बॉस से कितनी बार कम्यूनिकेशन करना है। आपको बॉस से सवाल पूछने से घबराना नहीं चाहिए।

सीमाओं का पता रखें

बॉस की अनुपस्थिति में अपनी सीमाओं के बारें में पता होना चाहिए। वर्क एथिक्स के बारें अनुरूप अनुशासन का पालन करना चाहिए। बॉस के न होने पर आप लापरवाह भी हो सकते है, पर इसका खामियाजा भी आपको आपको ही उठाना पडेगा। आपको बिना किसी मॉनिटरिंग के अपने रोज के लक्ष्यों पूरा करना चाहिए। ध्यान रखें कि बॉस के न होने पर कोई आप पर काम का बोझ न लाद दें। 

गाइडेंस लें

आप मिलेनियल वर्कफोर्स का हिस्सा हैं तो गाइडेंस की जरूरत पड सकती है। इस गाइडेंस से काम को निखार सकते है। बॉस के न होने पर काम की कमियों को दूर करने के लिए मशक्कत करनी पड सकती है। काम को बेहतर बनाने के लिए किसी अन्य सीनियर की मदद ले सकते हैं।