कम्यूनिकेशन स्किल्स को सुधारें
अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल्स से सीनियर्स और साथियो का सम्मान हासिल कर सकते है। अगर आप कम्यूनिकेशन स्किल्स सुधारना चाहते हैं तो कुछ खास बातो का ध्यान रखना जरूरी है।
कमजोरी को पहचानें
कम्यूनिकेशन कई तरह से होता है। वर्बल, नॉन-वर्बल और लिखित। सुधार के लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले यह पता करें कि आप किस तरह के कम्यूनिकेशन में सुधार करना चाहते हैं। हो सकता है कि आपकी बॉडी लैंग्वेज अच्छी हो पर ईमेल लिखने में गडबडी हो। इसलिए आप कमजोरी पहचानकर समय का सदुपयोग कर सकते है।
कोच की मदद लें
कम्यूनिकेशन सुधारने के लिए 70ः20ः10 अप्रोच काम में लें। आपको जॉब के दौरान 70 फीसदी चीजें लिखकर, पढकर या बोलकर सीखने का प्रयास करना चाहिए। 20 फीसदी चीजें मेंटर या कोच से सीखनी चाहिए और 10 फीसदी फोरम्स से सीखनी चाहिए।
ऑडियंस को बांधें
कई बार कम्यूनिकेशन के दौरान व्यक्ति कई गलतियां करता है। इन गलतिसो को समय रहते हुए दूर करें। आपको ऑडियंस से आई कॉनटैक्ट बनाए रखना चाहिए। उनसे सवाल पूछने चाहिए। नियमित अभ्यास से आप ऑडियंस को अपनी बातों से आकर्षित कर सकते है।