इंटर्नशिप  में  छा  जाएं  कंपनी  में 

आप  किसी  भी  कंपनी  में  इंटर्रशिप  के  लिए  जाते  हैंए तो  वहां  सबसे  ज्यादा  ध्यान  अपने  इंप्रेशन  पर  देना  जरूरी  हैए ताकि  आपकी  इंटर्नशिप  फुल  टाइम  नौकरी  में  बदल  जाएं  और  कॅरियर  को  नया  मुकाम  मिले ।

नियमो  का  पालन  करें 

अगर  आप  इंटरशिप  के  दौरान  समय  पर  ऑफिस  पंहुचते  हैंए प्रोफेशनल  ड्रेसिगं  और  समय  पर  काम  पूरा  करने  का  ध्यान  रखते  हैंए तो  आपका  पॉजिटिव  इंप्रेशन  पड़ता  हैं । हर  काम  को  पॉजिटिव  तरीके  से  करें । कुछ  इंटर्नशिप  में  पैसा  नहीं  मिलताए पर  आपको  लगन  के  साथ  काम  पूरा  करना  चाहिए ।  

अपनी  रूचि  दिखाएं

आपको  जो  काम  दिया  जा  रहा  हैए उसे  सीखने  का  जज्बा  दिखाएं । इंटर्नशिप  के  दौरान  कई  ऐसी  चीजें  सीख  सकते  हैंए जो  भविष्य  में  नौकरी  के  दौरान  आपके  लिए  काफी  मददगार  साबित  होगी । इस  बारें  में  सवाल  पूछते  रहें  और  अपने  काम  की  फीडबैक  लेते  रहें । जो  आप  काम  सीख  रहे  हैंए उसके  नोटस  बना  सकते  हैं  और  अपने  मेंटर  से  इस  बारे  में  डिस्कस  कर  सकते  हैं । 

क्वॉलिटी  आउटपुट  दें

इंटर्नशिप  के  दौरान  कंपनी  आपके  काम  के  साथ - साथ  आउटपुट  पर  भी  गौर  करती  हैं । सिर्फ  अच्छी  बातें  या  काम  करने  से  काम  नहीं  चलेगा । आपको  आउटपुट  पर  भी  ध्यान  देना  होगा । आपको  कम  समय  में  अच्छी  क्वॉलिटी  का  काम  करके  दिखाना  होंगा । इस  बारे  में  आप  मेंटर  से  पूछ  सकते  हैं कि  काम  कैसा  रहा ।

फालतू  चर्चाएं  न  करें 

ऑफिस  में  काम  के  दौरान  कलीग्स  के  साथ  दोस्ती  हो  सकती  हैए पर  उनके  साथ  गॉपिस  करने  से  बचें । इससे  आपकी  गलत  छवि  बनती  हैं । ऑफिस  के  बारे  में  नकारात्मक  बातें  करने  की  बजाय  अपने  लक्ष्य  और  सपनों  को  पूरा  करने  की  दिशा  में  बातचीत  करनी  चाहिए । ऑफिस  की  पॉलिटिक्स  से  दूर  रहें । 

फीडबैक  लें

जब  आपकी  इंटर्नशिप  पूरी  होने  वाली  हो  तो  आप  कंपनी  के  अधिकारियों  से  अपने  काम  के  बारे  में  फीडबैक  ले  सकते  हैं । इसके  अलावा  आपको  अपने  मेंटर  से  कंपनी  के  साथ  जुड़ने  के  मौकों  के  बारे  में  बात  करनी  चाहिए । आपको  इस  तरह  पेश  आना  चाहिए । कंपनी  के  साथ  काम  करने  को  उत्सुक  हैं । तभी  आपको  जॉब  का  ऑफर  मिल  सकता  हैं ।