कलीग्स के बीच बढाएं रेपुटेशन
आजकल सोशल नेटवर्किंग का जमाना है। इस दौर में लोग वर्कप्लेस पर मजबूत रिलेशन बनाना भूल गए है। कलीग्स के बीच में रेपुटेशन बढाने के लिए आपको बेहतर संबध बनाने होंगे। संबंधों की पूंजी आपके कॅरियर के लिए काफी काम की साबित होगी।
इमोशनल बैंक बैलेंस
ज्यादातर उसे हम लोगो को दिए बिना ही लेते रहते हैं। कलीग्स से कोई भी मदद लेने से पहले उनकी पूरी मदद भी करें। अगर वर्कप्लेस पर कोई कलीग मुसीबत में हो तो आगे-बढकर उसकी मदद करें। इससे आपका इमोशनल बैंक बैलेंस बढता है। इससे पता लगता है कि आप लोगो की कद्र करते हैं।
संबंधों को दें समय
हर सप्ताह कुछ न कुछ समय अपने कलीग्स के साथ जरूर गुजारें। ऑफिस में ज्यादातर लोग एक-दूसरे के बारे में कुछ नही पूछते। इसके बजाय आपको हरेक से उसकी जिंदगी के बारे में सवाल करने चाहिए और उसे समझने का प्रयास करना चाहिए। यह काम प्रतिष्ठा बढाता है।
विश्वास बढाएं
सभी संबंधों के मूल में विश्वास होता है। ऑफिस में आपकी छवि विश्वास योग्य व्यक्ति की होनी चाहिए। किसी की अनुपस्थिति में उसके बारे में बात करने बचें। आपके बारे में लोग कुछ भी कहें, पर कलीग्स का आप पर पूरा भरोसा है तो प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
प्रयासों को सराहें
लोगों के लिए अपने बराबर के इंसान की तारीफ करना मुश्किल होता है। काम की सबके सामने तारीफ करकें उसका दिल जीत सकते हैं। कई बार व्यक्ति को मनचाही सफलता नही मिलती, पर यदि आप उसके प्रयासों की सराहना करते हैं तो वह जीवनभर आपको याद रखता है।
आपकी वैल्यू क्या है
आप लोगों के साथ तभी मजबूत संबंध बना सकते है, जब उन्हें पता हो कि आप उनकी मदद कर सकते हैं। हो सकता है कि आप किसी काम एक्सपर्ट हों। ऐसे में लोग आपको याद करते हहैं और बार-बार आपके काम की सराहना करते हैं। लोग आपको जिस रूप में देखते हैं, वह ज्यादा महत्वपूर्ण है। अपनी छवि ज्यादा से ज्यादा उपयोगी इंसान की बनाएं इससे लोग जुडेंगे।