कलीग्स के बीच बढाएं रेपुटेशन
आजकल सोशल नेटवर्किंग का जमाना हैं । इस दौर में लोग वर्कप्लेस पर मजबूत रिलेशन बनाना भूल गए हैं । कलीग्स के बीच में रेपुटेशन बढाने के लिए आपको बेहतर संबंध बनाने होगे । संबंधो की पूंजी आपके कॅरियर के लिए काफी काम की साबित होगी ।
इमोशनल बैंक बैंलेस
ज्यादातर इसे हम लोगो को दिए बिना ही लेते रहते हैं । कलीग्स से कोई भी मदद लेने से पहले उनकी पूरी मदद भी करें । अगर वर्कप्लेस पर कोई कलीग्स मुसीबत हो तो आगे बढकर उसकी मदद करें । इससे आपका इमोशनल बैंक बैंलेस बढता हैं । इससे पता लगता हैं कि आप लोगों की कद्र करते हैं ।
संबंधों को दें समय
हर सप्ताह कुछ न कुछ समय अपने कलीग्स के साथ जरूर गुजारें । ऑफिस से ज्यादातर लोग एक - दूसरे के बारे में कुछ नहीं पूछते । इसके बजाय आपको हरेक से उसकी जिंदगी के बारे में सवाल करने चाहिए और उसे समझने का प्रयास करना चाहिए । यह काम प्रतिष्ठा बढाता हैं ।
विश्वास बढाएं
सभी संबधों के मूल में विश्वास होता हैं । ऑफिस में आपकी छवि विश्वास योग्य व्यक्ति की होनी चाहिए । किसी भी अनुपस्थिति में उसके बारे में बात करने से बचें । आपके बारे में लोग कुछ भी कहेंए पर कलीग्स पर आपका पूरा भरोसा है तो प्रतिष्ठा बनी रहेगी ।
प्रयासों को सराहें
लोगों के लिए अपने बराबर के इंसान की तारीफ करना मुश्किल होता है । काम की सबके सामने तारीफ करके उसका दिल जीत सकते हैं । कई बार व्यक्ति को मनचाही सफलता नहीं मिलतीए पर यदि आप उसके प्रयासों की सराहना करते हैं तो वह जीवनभर आपको याद रखता हैं ।
आपकी वैल्यू क्या है
आप लोगों के साथ तभी मजबूत संबंध बना सकते हैंए जब उन्हें पता हो कि आप उनकी क्या मदद कर सकते हैं । हो सकता है आप किसी काम में एक्सपर्ट हों । ऐसे में लोग आपको याद करते हैं और बार - बार आपके काम की सराहना करते हैं । लोग आपको जिस रूप में देखते हैंए वह ज्यादा महत्वपूर्ण है । अपनी छवि ज्यादा से ज्यादा से उपयोगी इंसान की बनाएं । इससे लोग जुडेगें ।