कलीग्स के बीच बढाएं रेपुटेशन
आजकल सोशल नेटवर्किग का जमाना है। इस दौर में लोग वर्कप्लेस पर मजबूत रिलेशन बनाना भूल गए है। कलीग्स के बीच में रेपुटेशन बढाने के लिए आपको बेहतर संबंध बनाने होगें। संबंधों की पूंजी आपके कॅरियर के लिए काफी काम की साबित होगी।
इमोशनल बैंक बैलेंस
ज्यादातर इसे हम लोगों को दिए बिना ही लेते रहते हैं। कलीग्स से कोई भी मदद लेने से पहले उनकी मदद भी करें। अगर वर्कप्लेस पर कोई मुसीबत में हो तो आगे बढकर उसकी मदद करें। इससे आपका इमोशनल बैंक बैलेंस बढता है। इससे पता लगता है कि आप लोगों की कद्र करते है।
सबंधों को दे समय
हर सप्ताह कुछ न कुछ समय अपने कलीग्स के साथ जरूर गुजारें । ऑफिस में ज्यादातर लोग एक.दुसरे के बारे में कुछ नहीं पूछते। इसके बजाय आपको हरेक से उसकी जिंदगी के बारे में सवाल करने चाहिए और उसे समझने का प्रयास करना चाहिए। यह छोटा सा काम आपकी प्रतिष्ठा बढाता है।
विश्वास बढाएं
सभी संबंधों के मूल में विश्वास होता है। ऑफिस में आपकी छवि विश्वास योग्य व्यक्ति ही होनी चाहिए। किसी की अनुपस्थिति में उसके बारे में बात करने से बचें। आपके बारे में लोग कुछ भी कहें, पर कलीग्स का आप पर पूरा भरोसा है तो प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
प्रयासों को सराहें
लोगों के लिए अपने बराबर के इंसान की तारीफ करना मुश्किल होता है। किसी के काम की सबके सामने तारिफ करके आप उसका दिल जीत सकते है। कई बार किसी व्यक्ति को मनचाही सफलता नहीं मिलती, पर यदि आप उसके प्रयासांं की सराहना करते है तो वह जीवन भर आपकों याद रखता है।
आपकी वैल्यू क्या है
आप लोगों के साथ तभी मजबूत संबंध बना सकते है, जब उन्हें पता हो कि आप उनकी क्या मदद कर सकते है। हो सकता है कि आप किसी काम में एक्सपर्ट हों। ऐसे में लोग आपको याद करते है और बार.बार आपके काम की सराहना करते है। लोग आपको जिस रूप में देखते है, वह ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए अपनी छवि ज्यादा से ज्यादा उपयोगी इंसान बनाएं। इससे लोगों का जुडाव बना रहेगा और आपकी प्रतिष्ठा बढेगी।