जीतिए कलीग्स का भरोसा
आप अपने दिन का एक बड़ा हिस्सा ऑफिस में कलीग्स के साथ गुजारते हैं । कुछ के साथ आपका रोज वास्ता पड़ता हैए तो कुछ के साथ कभी - कभार । पर हर एक के साथ आपकी अच्छी टयूनिंग होनी चाहिए । कलीग्स के साथ अच्छा रिलेशन जॉब के सबसे जरूरी पाटर्स में से एक हैं । जानते हैं कलीग्स का विश्वास किस तरह से जीता जाए ।
फॉर्मल न रहें
कई लोगों का मानना है कि कलीग्स के साथ फॅार्मस रहना चाहिए पर यह पूरी तरह से सही नहीं हैं । उनसे जुड़ने के लिए आप उनके साथ ट्रेवल करें । लंच ब्रेक में हल्की - फुल्की गपशप आपके रिलेशन को मजबूत करती हैं । जरूरत से ज्यादा प्रोफेशनल व्यवहार फायदेमंद नहीं होता हैं ।
ग्राहक की तरह दें महत्व
आपको अपने हर सहकर्मी के व्यक्तित्वए व्यवहार और उनके मोटिवेशन के बारे में पता होना चाहिए । इसके मुताबिक ही उनके साथ व्यवहार करना चाहिए । आपको कई पर्सनेलिटीज को संभालने हैए यह कस्टमर को संभालने की तरह ही हैं । इसलिए कलीग्स के साथ सावधानी के साथ व्यवहार करना चाहिए ।
सीमाओं का रखें ध्यान
हो सकता है कि आपके सहकर्मी आपकी उम्र के होंए पर इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें हल्के में लें । इसलिए जब भी उनसे कुछ कहेंए अपनी सीमाओं का रखें ध्यान रखें । अगर वे आपसे कोई निवेदन कर रहें हैंए तो आपके पास उनका विश्वास जीतने का मौका होता हैं । इसलिए उनकी मदद करें । कलीग को सम्मान देंगेए तो बदले में आपको सम्मान मिलेगा ।
मदद करते रहें
यह जिंदगी का उसूल है कि अगर आप दूसरों के लिए थोड़ा ज्यादा करते हैंए तो वे भी आगे बढ़कर आपके लिए कुछ खास करते हैं । ऑफिस में कलीग्स की एक्स्ट्रा हेल्प उन्हें खुश कर देती है और वे इसे हमेशा याद रखते हैं । इसलिए कलीग के साथ संबंध मजबूत होंगे ।
सही फीडबैक दें
यह बात मायने नहीं रखती कि आप कितना दोस्ताना व्यवहार कर रहे हैंए बल्कि कहे गए शब्दों पर गौर करना चाहिए । सबको ईमानदारी से फीडबैक देना चाहिए पर शब्दो का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए । गलत शब्दों का चयन सहकर्मी का दिल दुख सकता हैं ।