जॉब बदलने की तैयारी
अगर आप मौजूदा नौकरी से संतुष्ट नहीं है या प्रमोशन नहीं मिला है तो आप अपनी जॉब बदलने के बारे में विचार कर सकते है। जानते हैं जॉब बदलने से पहले की तैयारियों के बारे में।
प्रोफाइल को समझें
सही नौकरी प्राप्त करने के लिए आपके विचारों में स्पष्टता होनी चाहिए। आपको नई नौकारी ज्वॉइन करने से पहले प्रोफाइल को पूरी तरह से समझ लेना चाहिए । जॉब बदलने से पहले पूरी तरह से संतुष्ट होना चाहिए । ऐसा न हो कि आप जॉब बदल लें बाद में परेशान होते रहें।
नेटवर्क को मजबूत बनाएं
नई जॉब में जाने से पहले आपको रेफरेंस के माध्यम से संपर्क बनाने चाहिए। जिन लोगों के साथ आप काम कर चुके हैं, उनसे नई कंपनी के बारे में जानकारी जुटानी चाहिए। जो लोग आपके बारे में जानते हैं, वे कमियों और ताकत के अनुरूप आपको सही सलाह दे सकते है कि नई कंपनी में किस तरह से शुरूआत करनी है।
मार्केट को स्कैन करे
आपको पता करना चाहिए कि कोई कंपनी किस तरह से रिक्रूटमेंट करती है। जॉब पोर्टल्स और सोशल मीडिया के माध्यम से कई जॉब्स करना चाहिए और जानना चाहिए किस कंपनी को एम्लॉइज की जरूरत है।
योग्यता पर फोकस करें
अगर आपको लगता है कि किसी नए सेक्टर या जॉब में नई योग्यताओं की जरूरत है तो आपको अपनी योग्यताओं में सुधार के लिए प्रयास करने चाहिए। इसके लिए आप कोई नई स्किल सीख सकते हैं या शॉर्ट टर्म कोर्स भी कर सकते है। अगर आप योग्यता हासिल कर लेगें तो आपका कॉन्फिडेंस भी बढेगा।
सारी प्रक्रियाएं पूरी कर लें
अगर आप नई जॉब करने की प्लानिंग कर चुके हैं तो पुरानी कंपनी से पूरा हिसाब कर लेना चाहिए । इसके लिए आप एचआर से मिलें और कंपनी छोडने के बारे में जानकारी दें। आपको कंपनी छोडने से पहले नोटिस भी देना चाहिए । आपको हर विभाग से नोडयूज लेना चाहिए। इससे आपकों बाद में किसी तरह से परेशानी नहीं आएगी।