वर्कप्लेस पर सीखें नई स्किल्स
अगर आप वर्कप्लेस पर सिर्फ काम करने के लिए जाते हैं तो सालो तक सिर्फ वही काम करते रह जाते हैं । आपको वहां पर कुछ नई स्किल्स सीखने का प्रयास भी करना चाहिए । आपको अपने चारों ओर मौजूद योग्य व्यक्तियों के संपर्क में रहना चाहिए और नई स्किल्स के बारे में चर्चा करनी चाहिए । जानते हैं कि किस तरह से आप वर्कप्लेस पर नई स्किल्स सीख सकते हैं -
अपनी कमियां पता करें
सबसे पहले आपको अपनी कमियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए । आपको पता करना चाहिए कि मार्केट में किस स्किल की क्या वैल्यू है । इसके बाद आपको खास स्किल्स की लिस्ट बनानी चाहिए । फिर आपको रूचि के अनुसार स्किल्स का चयन करना चाहिए ।
मेंटर खोजें
आपको वर्कप्लेस पर ऐसा मेंटर खोजना चाहिएए जो आपको अपनी पंसद की स्किल्स को सीखा सके । इसके लिए आपको वर्कप्लेस पर योग्य सीनियर से मिलना चाहिए और अपनी बात कहनी चाहिए । आपको मेंटर के बताए रास्ते पर चलना चाहिए ।
लगातार अभ्यास करें
जब आप कोई नई स्किल्स सीखें तो उसका अभ्यास जरूर करें । बिना अभ्यास के आप किसी भी काम में पारंगत नहीं हो सकते हैं । लगातार अभ्यास से आप नई स्किल्स से माहिर हो जाते हैं और अपनी मास्टरी हासिल करने की दिशा में आगे बढने लगते हैं । अभ्यास करने के लिए कि आप इंटरनेट की मदद भी ले सकते हैं या आप किसी स्किल्स कलीग के साथ भी समय गुजार सकते हैं ।
अप्लाई करें
कोई नई स्किल्स सीखें और महसूस हो कि अब उस स्किल में ट्रेंड होते जा रहे हैं तो आपको उसे वर्कप्लेस पर अप्लाई करके देखना चांहिए । सफलता मिलने पर आपका विश्वास बढता है । वर्कप्लेस पर किसी विश्वासपात्र कलीग के साथ मिलकर अपनी स्किल्स को परख सकते हैं ।
मैनेजमेंट से मिलें
अगर आप आश्वस्त हो गए हैं कि आप नई स्किल में महारत हासिल कर चुके हैं तो आप कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट से मिल सकते हैं और उनसे नई जिम्मेदारियां देने के लिए निवेदन कर सकते हैं ।