कॅरियर को सार्थक बनाएं
हर व्यक्ति के लिए एक सफल कॅरियर की परिभाषा अलग - अलग होती है । यदि आप अपने कॅरियर में सीखने, शेयर करने और योगदान करने पर फोकस करते हैं तो आप अपने कॅरियर को सार्थक बना सकते हैं । जानते हैं इसके खास तरीकों के बारे में -
जोश रखें
अपने कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए आपको लगातार जोश बनाए रखना जरूरी हैं । आपको नया सीखना पड़ता हैं, इनोवेट करना पड़ता है । आपको जीवन में कुछ नया करने के लिए निडर होना चाहिए । जितना हो सके, आपको नॉलेज प्राप्त करनी चाहिए और उसे जीवन में उतारना चाहिए ।
संवाद करें
आपके अंदर अलग - अलग तरह के लोगों के साथ काम करने की कला होनी चाहिए । आपको कई तरह के विचारों को स्वीकार करना चाहिए । अगर आपके पास प्रभावी संवाद की कला हैं तो आप मल्टी - जनरेशन टीम्स के साथ बखूबी काम कर सकते हैं । अगर आप सही संवाद करते हैं तो आधी जंग जीत जाते हैं ।
फीडबैक लें
अपने मैनेजर के संपर्क में रहें और आगे बढ़कर उससे अपने बारे में फीडबैक लें । इससे आपको पता लग सकता हैं कि आपके अंदर क्या क्षमताएं हैं और आप कामकाजी दुनिया में किस तरह के बदलाव हो रहें हैं । साथ ही आप यह भी जान पाते हैं कि आपके कॅरियर के लक्ष्य वास्तविक भी हैं या नहीं ।
कंपनी की मदद लें
हर व्यक्ति के सपने अलग होते हैं । आपको अपने सपनों को पूरा करते समय मैनेजर और कॅरियर कोच के माध्यम से कंपनी को लूप में रखना चाहिए । फीडबैक पर आधारित सुधार के लिए आपको अपने मेंटर की मदद लेनी चाहिए । कंपनी से अलग - अलग असाइनमेंटस, प्रोडक्टस और क्लाइंटस मांग सकते हैं ।
लॉन्ग टर्म में सोचें
आपको अपने कॅरियर को दिशा देने के लिए कई विकल्पों पर विचार करना चाहिए, पर आपको लॉन्ग टर्म में भी सोचना चाहिए । आपको सिर्फ अपनी अगली जॉब के बारे में सोचने के बजाय पूरे कॅरियर को ध्यान में रखना चाहिए । कॅरियर का हर निर्णय सोच - विचार कर लेना चाहिए ।