एम्प्लॉइज को बनाएं जवाबदेह
अगर आप वर्कप्लेस पर बेहतर परिणाम चाहते हैं तो आपको अपने स्टाफ को जवाबदेह बनाना होगा । इसके लिए आपको अपने हर एम्प्लॉई की जिम्मेदारी तय करनी होगी । जवाबदेही तय होने पर संस्थान की तरक्की सुनिश्चित हो सकती है । जानते है कि किस तरह से आप एम्प्लॉइज को जवाबदेह बना सकते हैं -
संवाद कायम करें
सीनियर मैनेजमेंट को कंपनी के एम्प्लॉइज के साथ नियमित मीटिंग करनी चाहिए और उनकी बातों को ध्यान से सुनना चाहिए । लक्ष्य तय करते समय टींम के सदस्यो की भी राय लेनी चाहिए । इससे एम्प्लॉइज में सदेंश जाएगा कि आप उन्हें महत्व देते हैं ।
आगे बढने की छूट दें
अगर आप अपने एम्प्लॉइज को जवाबदेह बनाना चाहते हैं तो आपको उन्हें आगे बढने की छूट देनी चाहिए । लोग खुद तय करना चाहते हैं कि क्या चींज काम करती हैं और क्या नहीं । इसलिए उन्हें काम के दौरान प्रयोग करने की छूट देना जरूरी है । उन्हें सही फीडबैक दें और प्रोसेस के दौरान सीखने के लिए प्रेरित भी करें ।
विश्वास करें
अगर आप अपने एम्प्लॉइज पर भरोसा नहीं करते हैं तो आप कभी भी उन्हें जवाबदेह नहीं बना सकते । इसलिए अपनी टींम पर भरोसा करें । अगर आप उनके साथ समझदार व्यक्ति की तरह पेश आएंगे तो वे भी अपनी जिम्मेदारीयों को अच्छी तरह से निभाने की कोशिश करेंगे । उन्हें डयूटी दें और रिजल्टस आने तक इंतजार करें ।
अस्पष्टता दूर करें
आपको कंपनी का इंटरनल प्रोसेस को क्लीयर रखना चाहिए । आपके निर्णय बिल्कुल स्पष्ट होने चाहिए । काम के दौरान पैदा होने वाले हर तरह के कन्फ्यूजन को दूर करने से आपकी टींम के मेंबर्स बेहतर तरीके से काम करते हैं । अगर कोई टींम पूरी तरह से अकाउंटेबल रहती है तो वह इनोवेशन को महत्व देगी और परफॉर्मेंस में सुधार की कोशिश भी करेगी ।
डर को दूर भगाएं
अगर एम्प्लॉई अपने टारगेटस पूरे नहीं कर पा रहा है तो पहला इसका कारण पता करें । उसे समझाएंए पर कठोर सजा न दें । वर्कप्लेस पर होने वाली गलतियों के लिए एम्प्लॉइज को कठोर दंड देंगे तो इससे डर का माहौल पैदा होगा और एम्प्लॉइज काम नहीं कर पाएंगे ।