टीम के तनाव को यूं करें मैनेज
अगर कंपनी में किसी टीम को तनाव है तो इसका सभी पर नकारात्मक असर पडता है और काम व प्रोडक्टिविटी प्रभावित होती है। जानते हैं कि एक मैनेजर किस तरह से स्ट्रेस्ड टीम को सही मैनेज कर सकता है-
काम की प्राथमिकता
स्ट्रेस को संभालने के लिए काम की प्राथमिकता तय करना और तुरंत डिलीवर किए जाने वाले काम पर फोकस करना चाहिए। स्मार्ट लीडर्स अपेक्षा में बदलाव के बारे में टीम को पहले ही बता देते हैं। वे संबंधित मैनेजर को बदलाव के बारे में जागरूक करते है। जो काम जरूरी है, उसमें टीम को तुरंत लगाने की कला आती है तो तनाव गायब हो जाता है।
काम करने का तरीका
आमतौर पर टीम के सदस्य एक काम में जुटते हैं और उसके पूरा होने के बाद दूसरा काम हाथ में लेते हैं। इससे कार्यो का बोझ बढने लगता है। एक जैसे कार्यो को एक साथ करने का प्रयास करना चाहिए। अगर कोई काम ज्यादा प्राथमिकता वाला है तो उसे पहले पूरा करना चाहिए। टीम जिस काम में बेस्ट है, उसे वह काम मिलना चाहिए। हालांकि लीडर को यह तय करना चाहिए कि टीम को काम पर फोकस करने का समय मिले।
सवाल पूछें
एम्प्लॉइज को कोई भी प्रोजेक्ट शुरू कर सही सवाल पूछने चाहिए। इस तरह पता लग जाता है कि टीम से किस तरह की अपेक्षाएं हैं। जब भी कोई काम करें तो अपने मैनेजर को लूप में रखने का प्रयास करें। इससे आपको अंतिम क्षणों में होने वाले बदलावों के कारण पैदा होने वाले तनाव से मुक्ति मिल जाती है।
वर्क-लाइफ बैलेंस
टेक्नोलॉजी ने घर पर भी काम करने की सुविधा दी है। इससे आप छुट्टियों में भी काम करते रहते हैं। इससे आपका वर्क-लाइफ बैलेंस बिगडता है। आपको तय करना चाहिए कि आप काम और निजी जीवन के बीच में किस तरह से संतुलन स्थापित करेंगे। इस बारे में आप बॉस से बात भी कर सकते हैं।
वर्कप्लेस डायनेमिक्स
पारदर्शिता, विश्वसनीयता और सही काम करने से टीम में ऊर्जा बनी रहती है। वर्कप्लेस पर टीम को महसूस होना चाहिए कि हर किसी को आगे बढने के लिए अवसर हैं। लीडर को सबसे पर्सनल संवाद करना चाहिए।