टीम के तनाव को यूं करें मैनेज
अगर कंपनी में किसी टीम को तनाव है तो इसका सभी पर नकारात्मक असर पडता है और काम व प्रोडेक्टिविटी प्रभावित होती है । जानते है कि मैनेजर किस तरह से स्ट्रेस्ड टीम को सही मैनेज कर सकता है -
काम की प्राथमिकता
स्ट्रेस को संभालने के लिए काम की प्राथमिकता तय करना और तुंरत डिलीवर किए जाने वाले काम फोकस करना चाहिए । स्मार्ट लीडर्स अपेक्षा में बदलाव के बारे में टीम को पहले ही बता देते हैं । वे संबधित मैनेजर को बदलाव के बारे में जागरूक करते हैं । जो काम जरूरी हैए उसमें टीम को तुंरत लगाने की कला आती हैं ।
काम करने का तरीका
आमतौर पर टीम के सदस्य एक काम में जुटाते हैं और उसके पूरा होने के बाद दूसरा काम हाथ में लेते हैं । इससे कार्यों का बोझ बढने लगता हैं । एक जैसे कार्यों को एक साथ करने का प्रयास करना चाहिए । अगर कोई काम से ज्यादा प्राथमिकता वाला है तो उसे पहले पूरा करना चाहिए । टीम जिस काम में बेस्ट हैए उसे वह काम मिलना चाहिए । हालांकि लीडर को यह तय करना चाहिए कि टीम को किस काम पर फोकस करने का समय मिलें ।
सवाल पूछें
एप्लॉइज को कोई भी प्रोजेक्ट शुरू कर सही सवाल पूछने चाहिए । इस तरह यह पता लग जाता है कि टीम से किस तरह की अपेक्षाएं हैं । जब भी कोई काम करे तो अपने मैनेजर को लूप में रखने का प्रयास करें । इससे आपको अतिंम क्षणों में होने वाले बदलावों के कारण पैदा होने वाले तनाव से मुक्ति मिल जाती है ।
वर्क - लाइफ बैलेंस
टेक्नोलॉजी ने घर पर भी काम करने की सुविधा दी है । इससे आप छुटिटयों में भी काम करते रहते हैं । इससे आपका वर्क - लाइफ बैलेंस बिगडता है । आपको तय करना चाहिए कि आप काम और निजी जीवन के बीच में किस तरह से संतुलन स्थापित करेंगे । इस बारे आप बॉस से बात भी कर सकते हैं ।
वर्कप्लेस डायनेमिक्स
पारदर्शिताए विश्वसनीयता और सही काम करने से टीम में ऊर्जा बनी रहती है । वर्कप्लेस पर टीम को महसूस होना चाहिए कि हर किसी को आगे बढने के लिए अवसर हैं । लीडर को सबसे पर्सनल संवाद करना चाहिए ।