संवाद की कला सीखने पर दें ध्यान
अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल से आप सीनियर्स और साथियों का सम्मान हासिल कर सकते हैं । अगर आप अपनी कम्यूनिकेशन स्किल को सुधारना चाहते हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं ।
पता करें कमजोरी
कम्यूनिकेशन कई तरह से होता है - वर्बलए नानॅ - वर्बल और लिखित । सुधार के लिए जरूरी हैं कि आप सबसे पहले यह पता करें कि आप किस तरह के कम्यूनिकेशन में सुधार करना चाहते हैं । हो सकता है कि आपकी बॉडी लैंग्वेज अच्छी होए पर ईमेल लिखने में गडबडी हो । इसलिए आप कमजोरी पहचानकर समय का सदुपयोग कर सकते हैं।
लें कोच की मदद
कम्यूनिकेशन सुधारने के लिए 70 : 20 : 10 अप्रोच काम में लें । आपको जॉब के दौरान 70 फीसदी चीजें लिखकरए पढकर या बोलकर सीखने प्रयास करना चाहिए । 20 फीसदी चीजें मेंटर या कांच से सीखनी चाहिए और 10 फीसदी चीजें फोरम्स से सीखनी चाहिए ।
ओडियंस को जोडें
कई बार कम्यूनिकेशन के दौरान व्यक्ति कई गलतियां करता हैं । इन गलतियों को समय रहते दूर करें । आपको ऑडियंस से आई कॉन्टैक्ट बनाए रखना चाहिए और उनसे सवाल पूछने चाहिए । नियमित अभ्यास से आप ऑडियंस को अपनी बातों से आकर्षित कर सकते हैं ।
सही शब्दां का इस्तेमाल
कम्यूनिकेशन स्किल को मजबूत बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप बातचीत के दौरान सहीं शब्दों का प्रयोग करें । अगर आप सहीं शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे तो लोग आपकी बात को ज्यादा महत्व नहीं देंगे । आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज के अनुरूप ही बात करना चाहिए । बॉडी लैंग्वेज और शब्दों में तालमेल हो तो संवाद सफल हो सकता है ।
करें खुद पर भरोसा
कम्यूनिकेशन स्किल को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं कि आप खुद पर विश्वास करें । खुद पर विश्वास नहीं रखेंगे तो बातचीत के दौरान आवाज में उतार - चढाव आएगा । जो भी बात कहेंए उस पर आपका भरोसा होना चाहिए । ऐसे में आप किसी भी सवाल का सही जवाब दें सकेंगे । कम्यूनिकेशन में जोर इसी बात पर रहता है कि आप अपनी बात को कितनी दृढता और विश्वास के साथ कर रहे हैं ।