अब ऑफिस मे छा जाएंगे आप
अगर आप वर्कप्लेस पर स्मार्ट वर्क करेंगे तो काम सफल होगा और सबका दिल भी जीतेंगे।
खुलकर कहे बात
अगर आपके मन में नौकरी को लेकर कोई लक्ष्य है, तो उसे अपने अंदर छिपाकर न रखें। इस बारे में अपने बॉस से बात करें और उन्हें अपने लक्ष्य के बारे में बताएं।
करें अपनी ब्रांडंग
खूबियां हर इंसान में हैं, लेकिन वह लोगों को तभी पता चलेंगी, जब आप उन्हें व्यवहार में लाएंगे। अपनी खूबियां लोगों को बताएं।
स्किल्स दर्शाएं
हो सकता है आप स्क्रिप्ट राइटिंग का काम करते हैं, लेकिन आपमें टेक्नीकल स्किल्स भी हो सकती है। ऐसे में ऑफिस में जरूरत पडने पर तुरंत अपनी टेक्नीकल स्किल्स का प्रदर्शन करें। इससे ऑफिस में अलग छवि बनती है।
बनाएं अच्छे रिलेशन
ऑफिस में बॉस और कलीग्स सबसे अच्छे संबंध बनाएं। आप जो भी काम कर रहे हैं, उसके बारे में बॉस को बताएं। इससे बॉस को आपकी मेहनत का अंदाजा होगा।
मेहनत करते रहें
काम का कोई विकल्प नहीं है। जो भी काम दिया जाए , उसे पूरे मन से करें। उस काम में अपना शत प्रतिशत दें और जितना हो सके बेहतर करने की कोशिश करें।