ऑफिस में है खराब माहौल
अगर वर्कप्लेस पर काम का माहौल खराब होगा, तो आप बेहतर आउटपुट नहीं दे पाएंगे। हो सकता है कि आपके साथ भेदभाव होता हो या कलीग का स्वभाव बुरा हो। जानते हैं ऑफिस के खराब माहौल से निपटने के कुछ उपाय।
कारण पता करें
आपको पहले अपने एटीट्यूड के बारे में विचार करना चाहिए। पता करें कि जो कलीग आपके साथ बुरा व्यवहार कर रहा है, क्या वह सबके साथ ऐसा ही करता है। अगर सिर्फ आपके साथ गलत हो रहा है तो इंटरपर्सनल रिलेशनशिप्स को मजबूत करने का प्रयास करें।
दूरी बनाकर रखें
अगर किसी कलीग के गलत व्यवहार के कारण आपकी पेशेवर जिंदगी पर बुरा असर पड़ रहा है तो आपको उससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसे मामलों में आपको किसी भी तरह से भावुक नहीं होना चाहिए। भावुक होने पर आपको ही नुकसान पहुंचता है।
दर्शाएं आत्मविश्वास
अगर वर्कप्लेस पर कभी-कभार बुरा व्यवहार देखने को मिलता है, तो इसे स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन बार-बार ऐसा होना गलत है। अगर कोई कलीग्स आपको परेशान कर रहा है तो मजबूती के साथ उसका सामना करें। खुद को पीड़ित दर्शाने से ऑफिस में कोई आपका साथ नहीं देगा। आत्मविश्वास दिखाने पर वह कलीग घबरा जाएगा और अपने व्यवहार में जरूर बदलाव लाएगा।
सभ्य बने रहें
ऑफिस में काम के दौरान कई बार किसी विषय पर अलग-अलग विचार सामने आते हैं। ऐसे मामले में आपको शांति से अपना पक्ष रखना चाहिएं कामकाज के दौरान ज्यादा उत्तेजित होने से बचना चाहिए। अगर आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो दूसरे लोग भी आपका सम्मान नहीं करेंगे और ऑफिस में नेगेटिव ऊर्जा फैलेगी।
मैनेजर को बताएं
अगर आपको लगता है कि आप ज्यादा परेशान हो रहे हैं तो अपने मामले को सुपरवाइजर या मैनेजर के पास लेकर जाएं और उन्हें अपनी परेशानी खुलकर बताएं। उन्हें बताएं कि कलीग के कारण परफॉर्मेंस पर कितना गलत असर हो रहा है। हर संस्थान समस्या खड़ी करने वाले एम्प्लॉइज से अपने तरीके से निपटता हैं संस्थान ऐसे एम्लॉई को चेतावनी देकर छोड़ सकता है या कंपनी छोड़ने के लिए कह सकता है।