खुद तय करें शॉर्ट टर्म लक्ष्य
अगर आप बिना प्लानिंग के शॉट टर्म लक्ष्य पूरा करने की कोशिश करेंगे तो कोई लाभ नहीं होगा। आपको सुनिश्चित करना चाहिए कि एम्प्लॉइज के शॉर्ट टर्म लक्ष्य कंपनी के लॉन्ग टर्म लक्ष्यों से मेल खाते हों। जानते हैं किस तरह शार्ट टर्म लक्ष्य हासिल करें।
लक्ष्य स्पष्ट करें
शॉर्ट टर्म लक्ष्यों को हासिल से पहले आपको उन्हें सही तरह से परिभाषित करना चहिए। जितना ज्यादा आप स्पष्ट होगें,उतना ही तेजी से लक्ष्य हासिल कर पाएंगें। आपको लक्ष्य को पूरा करने की योजना भी तैयार करनी चाहिए। लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में जाने से पहले ही मन में तय कर लें कि आखिर आप क्या चाहते हैं।
कंपनी के लक्ष्यों से तालमेल
अगर कोई एम्प्लॉई अपने शॉर्ट टर्म लक्ष्य हासिल करने से पहले दिमाग में कंपनी के लक्ष्य स्पष्ट रखता है तो वह आधी लडाई अपने आप जीत जाता है। अगर आपके और कंपनी के लक्ष्य अलग.अलग है तो आपको कठिनाई हो सकती है। इसलिए आपको अपने लक्ष्यों पर काम करने से पहले कंपनी के वार्षिक टारगेट्स को अच्छी तरह से समझना चाहिए और इसके बाद ही लक्ष्य की दिशा में आगे बढना चाहिए।
सीनीयर्स की मदद लें
आपको अपने शॉर्ट टर्म गोल्स तय करते समय पारदर्शिता बरतनी चाहिए। अगर आप कंपनी लक्ष्यों को ध्यान में रखेगें तो सीनियर्स की ओर से मदद मिलेगी और फायदा होगा। आपको शार्ट टर्म गोल्स हासिल करने के लिए अपने साथियों और सीनियर्स की मदद लनी चाहिए। आज के समय में हर तरह के लक्ष्य आपस में जुडे रहते है। इसलिए सबका सहयोग लें।
ज्यादा तनाव न लें
एक समय में एक लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। खुद के उपर जरूरत से ज्यादा प्रेशर डालने से परेशानी हो सकती है। जैसे.जैसे लक्ष्य हासिल करेंगे, वैसे.वैसे आत्मविश्वास बढेगा।
नियमित रिव्यू करें
कई बार लक्ष्यों से थोडा बदलाव भी करना पडता है। अगर कंपनी की नीति में बदलाव होता है तो आपको भी अपने लक्ष्यों में बदलाव करना चाहिए। आपको लक्ष्यों का नियमित रिव्यू करना चाहिए।