स्टाफ को स्किल्ड बनाने की प्लानिंग 

अब  वर्क प्लेस पूरी तरह से बदल चुके हैं । ऐसे में पारंपरिक तरीके के बदौलत तेजी से आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। इसलिए आपकों अपने स्टॉफ की स्किलिंग पर ध्यान देना होगा । जानते हैं कि स्टाफ को किस तरह से स्किल्ड बना सकते हैं-

बदलाव की जानकारी दें

यह जरूरी है कि कंपनी का सीनियर मैनेजमेंट समय की बदलती जरूरतों के बारे में अपने सभी एम्लॉइज को बताए। यह पॉजिटिव तरीके से होना चाहिए। इससे एम्पलॉइज बदलाव के प्रति जागरूक होंगे और खुद में ही बदलाव लाने के लिए प्रेरित होंगे।

परिणाम की परिभाशा 

आपको कंपनी में परिणाम की परिभाशा तय करनी होगी। इससे टीम के सदस्यों को पता होगा कि उनके साथ काम के बजाय उनके रिजल्ट पर फोकस किया जाएगा। इसलिए उन्हें अपनी स्किलिंग पर गौर करना होगा। आपको प्रोग्रेस ट्रैक करने और कोर्स करेक्षन  करने के बारे में सचेत रहना चाहिए। साथ ही निवेष के रिर्टन के बारे में भी बताना चाहिए।

टाइमफ्रेम सेट करें

यदि आप अपनी टीम के सदस्यों को स्किल्ड बनाने के लिए एक समय सीमा तय नहीं करेंगे तो सारी योजनाएं व्यर्थ हो जाएंगी। आपकों स्किलिंग के लिए टाइम तय करना चाहिए। हर एम्पलॉई को खुद अपग्रेड करने के लिए खास समय मिलना चाहिए।

डिजिटल लर्निंग

एम्पालॉइज  को कुछ भी सीखने के लिए फलेक्सिबिलिटी की जरूरत होती है । टेक्नोलॉजी की मदद से अब हर किसीको कुछ भी सीखना काफी आसान हो गया है। अब कई कंपनियां अपने एम्पलॉइज को इंटरनेट आधारित अलग-अलग फलेक्सिबल कोर्स ऑफरकर रही हैं। इस तरह के डिजिटल कोर्स से मैनेजर और कंपनी दोनों को फायदा होता है।

ट्रेनिंग को बनाए तोहफा

मैनेर्जस को मैनेजमेंट ट्रेनिंग की जरूरत होती है। जब किताबी ज्ञान व्यवहारिक ज्ञान के साथ मिलता है तो यह सार्थक हो जाता है। अगर कंपनी एम्पलॉइज के लिए ट्रेनिंग को एक तोहफे के रूप में पेष करती है तो इसका पॉजिटिव असर होता है। इससे सभी एम्पलॉइज तक मैसेज जाता है कि कंपनी उनको आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठा रही है इससे कंपनी और एम्पलॉइज के बीच का रिष्ता मजबूत होता है।