एग्जाम का स्ट्रेस कम करें
परीक्षा के समय हर स्टूडेंट को काफी तनाव होता है। हल्का - फुल्का तनाव मोटिवेशनल हो सकता है , पर ज्यादा तनाव होने पर आपकी परफॉर्मेस पर नेगेटिव असर होता है। जानते है कि आप किस तरह से एग्जाम के तनाव को दूर रख सकते है -
संगीत सुनें
स्ंगीत सुनने से आपका मूड बदल जाता है और आप ज्यादा पढ़ाई करने के लिए प्रेरित होते हैं। पढ़ाई के दौरान आपको कुछ देर अपनी पसंद का म्यूजिक सुनना चाहिए ।
घूमने जाएं
कई स्टूडेंट्स एग्जाम की तैयारी के दौरान खुद को कमरे में बंद कर लेते हैं। इसके बजाय आपको घूमने जाना चाहिए और ताजा हवा का आनंद लेना चाहिए ।
गहरी सांस लें
परीक्षा की तैयारी के दौरान आपको गहरी सांस लेने का अभ्यास करना चाहिए । यह तनाव कम करने सबसे अच्छा तरीका है। गहरी सांस लेने से आपके दिमाग को शांत रहने का संदेश मिलता है।
स्टडी प्लान बनाएं
एग्जाम की अच्छी तैयारी के लिए आपको स्टडी प्लान तैयार करना चाहिए और उसी के अनुरूप पढ़ाई करनी चाहिए । आपको विषय , यूनिट और कॉर्स के आधार स्टडी प्लान तैयार करना चाहिए।
पर्याप्त नींद लें
कई स्टूडेंट्स एग्जाम की तैयारी के दौरान गलती करते है कि वे देर रात तक जागते रहते है । इससे एकाग्रता पर गलत असर पड़ता है। एग्जाम अपनी परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए । इससे आपका हर तरह का तनाव भी दूर हो जाता हैं।
हल्का भोजन खाएं
एग्जाम के दिनों में आपको मिर्च - मसाले वाले भारी भोजन से बचना चाहिए । आपको निश्चित अंतराल पर हल्का - फुल्का भोजन करना चाहिए । जंक फूड खाने से बचना चाहिए ताजा फल और सब्जियों का सेवन करें और भरपूर पानी पीने की कोशिश करें ।
व्यवधानों को दूर करें
युवाओं में लगातार अपना सोशल मीडिया अकाउंट चेक करने की आदत होती है। अगर आप इस आदत पर काबू रखेंगे तो पढ़ाई पर पूरी तरह से फोकस कर पाएंगे और किसी भी तरह का तनाव नहीं होगा । इसके साथ ही दोस्त या परिवार के सदस्यों के साथ नियमित बातचीत करनी चाहिए ।